How to Choose Friends Wisely
How to Choose Friends Wisely
ज़िन्दगी की इतनी भीड़ में, दोस्त वो रंग हैं जो हमारे जीवन को एक खूबसूरत पेंटिंग बनाते हैं। वो हमारा वो परिवार है जिसे हमने खुद चुना है। वो हमारी खुशी में खुश होते हैं, जश्न मनाते हैं और हमारे बुरे समय में हमारा सहारा बनते हैं तथा उस बुरे वक्त से बाहर निकालते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया कि क्या हम वाकई अपने दोस्तों को सोच-समझकर चुनते हैं, या फिर हम सिर्फ हालात के मुताबिक उन्हें अपने जीवन में जगह दे देते हैं?यह एक सत्य है कि हमारी दोस्तियाँ हमारी खुशी, मानसिक सेहत और हमारे आने वाले कल पर बहुत असर डालती हैं। एक कहावत बहुत मशहूर है, "आप उन पाँच लोगों का औसत हैं, जिनके साथ आप सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं।" यह लाइन सिर्फ एक प्रेरणा देने वाली नहीं, बल्कि विज्ञान और लोगों ने अपने अनुभव से इस बात को सिद्ध किया है।इन सब बातों से एक सवाल उठता है कि हम अपने दोस्तों का चुनाव कैसे करें? आइए, इस ब्लॉग में आगे बढ़ते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि कैसे बनाएँ दोस्तों का ऐसा समूह जो आपको बेहतर इंसान बनने में मदद करे।
What does science say?
विज्ञान ने इस बात को साबित किया है कि ज़िंदगी में अच्छे दोस्त सिर्फ अच्छा महसूस नहीं करवाते, बल्कि वो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी ज़रूरी हैं। वो हमारी ज़िन्दगी में बहुत बड़े काम करते हैं:- तनाव कम करना: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एक स्टडी हुई जिसके मुताबिक, अच्छे सामाजिक रिश्ते जीवन में तनाव के स्तर को कम करते हैं। एक दोस्त आपकी बात सुनकर आपके मन के बोझ को हल्का कर सकता है, जिससे कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का स्तर घटता है।
- लंबी उम्र: एक स्टडी में हैरान करने वाला सच सामने आया है कि अच्छे सामाजिक रिश्ते वाले लोग कमजोर रिश्ते वाले लोगों की तुलना में लंबा जीवन जीते हैं। अच्छे दोस्तों का असर धूम्रपान छोड़ने या व्यायाम शुरू करने जितना ही प्रभावशाली है।
- भावनात्मक संक्रमण (Emotional Contagion): हमारा दिमाग 'मिरर न्यूरॉन्स' नामक कोशिकाओं से भरा हुआ होता है। इन कोशिकाओं का काम है जो भी लोग हमारे आस-पास रहते हैं उनकी भावनाओं और व्यवहार को अपनाने के लिए प्रेरित करना। अगर आपके दोस्त सकारात्मक और जीवन में आगे बढ़ने वाले हैं, तो आपके भी उनके जैसे बनने की संभावना बढ़ जाती है। इसी तरह, नकारात्मक लोग हमारे उत्साह और ऊर्जा को सोख सकते हैं।
A short story: The tale of the five seeds
पुराने समय की बात है, एक गाँव में एक बूढ़ा किसान रहता था। उसके पास पाँच अलग-अलग किस्म के बीज थे। उसने उन्हें अपने खेत में बो दिया और उनकी देखभाल करने लगा।- पहला बीज: एक मजबूत पेड़ बना, जो हर मौसम में उसकी रक्षा करता, धूप में ठंडी छाया देता और जड़ों से मिट्टी को मजबूती से पकड़े रहता। यह था वफादार दोस्त।
- दूसरा बीज: यह एक फलदार पेड़ बना, जो उसे मीठे और रसीले फल देता। यह था देने वाला और सहायक दोस्त।
- तीसरा बीज: यह एक खूबसूरत फूलों वाला पेड़ बना, जिसकी खुशबू से पूरा बगीचा महक उठता। यह था खुश रहने वाला और सकारात्मक दोस्त।
- चौथा बीज: यह एक दवाई का पौधा बना, जिसकी पत्तियों से बनी दवा किसी भी तकलीफ को दूर कर देती। यह था सलाहकार और समझदार दोस्त।
- पाँचवाँ बीज: एक काँटेदार झाड़ी बन गया। यह खेत का सारा पानी और पोषण सोख लेता, दूसरे पेड़ों को बढ़ने नहीं देता, और जो भी पास आता, उसे भी खराब कर देता। यह था जहरीला दोस्त।
The '5-person rule' for choosing friends
यह कुछ नियम हैं, जो बेहद सरल हैं: अपने जीवन में उन लोगों की पहचान करें, जिनके साथ दिन का सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। फिर खुद से पूछें:- क्या ये वो पाँचों लोग हैं, जिनके जैसा मैं बनना चाहता हूँ? क्या इनमें वो चीज़ें हैं, जो मैं अपने अंदर लाना चाहता हूँ?
- क्या ये लोग मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं या मेरे सपनों से मुझे दूर करते हैं?
- क्या मैं इन लोगों के साथ रहकर खुद के लिए अच्छा महसूस करता हूँ या खुद को कम आँकने लगता हूँ?
Which 7 types of people should you always stay away from?
कुछ लोगों के साथ संबंध रखना एक जहरीले पौधे को पानी देने जैसा है। इन 7 तरह के लोगों से सावधान रहें और जहाँ तक हो सके, दूरी बनाकर रखें:- हमेशा शिकायत करने वाले (The Chronic Complainer): ये लोग हमेशा हर चीज़ में और हर काम में कमी निकालते हैं। इनके जीवन का मुख्य लक्ष्य कामों में कमी निकालना होता है। इसकी नकारात्मक ऊर्जा फैलती है और यह आपकी ऊर्जा को भी चूस लेती है।
- ऊर्जा का चोर (The Energy Vampire): ऐसे लोग जो हमेशा आपसे लेने के लिए तैयार रहते हैं, फिर वो आपका समय, आपकी सहानुभूति, या आपकी मेहनत हो। इतना सब लेकर भी ये कभी संतुष्ट नहीं होते। इनके साथ रहने के बाद आप हमेशा थका हुआ और खाली महसूस करते हो।
- झूठी प्रशंसा करने वाले (The Backstabber): ऐसे लोग जो सामने तो आपकी तारीफ करते नहीं थकते, लेकिन आपकी पीठ पीछे आपकी बुराई करते नहीं थकते। ऐसे लोगों पर भूलकर भी कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।
- ईर्ष्यालु और प्रतिस्पर्धी (The Jealous Competitor): ऐसे लोग जो आपकी कामयाबी से कभी खुश नहीं होते। आपकी हर उपलब्धि को वे अपने साथ जोड़कर देखते हैं और हमेशा इसी ताक में रहते हैं कि आपको कैसे पीछे किया जाए।
- नाटकीय और मतलबी (The Drama King/Queen): ऐसे लोगों की जिंदगी में हमेशा कोई न कोई दिक्कत चल रही होती है। ये लोग शांतिपूर्ण माहौल में भी तनाव पैदा कर देते हैं और ध्यान खींचने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
- हमेशा पीछे खींचने वाले (The Dream Crusher): ऐसे लोगों को जब भी आप अपना कोई सपना या योजना बताते हो, ये सबसे पहले "पर" और "क्या होगा अगर" वाले सवाल करते हैं। यह सुनकर हमारा सारा उत्साह कम हो जाता है और हम उस सपने को भूलना ही पसंद करते हैं।
- शिकार बनने वाले (The Perpetual Victim): ऐसे लोग जो अपनी हर गलती के लिए दूसरों को दोष देते हैं। इनकी नजर में दुनिया, किस्मत, और लोग इनके खिलाफ होते हैं। ऐसे लोग अक्सर जिम्मेदारी लेने से भागते हैं।
With which people should you definitely maintain relationships?
पहले उनकी बात की जिनसे दूर रहना चाहिए। अब उनकी बात करते हैं जिनकी आपके जीवन में एक खास जगह मिलनी चाहिए:- वफादार (The Loyal One): ऐसे दोस्त जिनपर आँख बंद करके भी भरोसा किया जा सके। जो हमारे अच्छे और बुरे समय में एक जैसा रहें।
- सच्चा हितैषी (The Genuine Well-Wisher): ऐसे दोस्त जो आपकी कामयाबी के लिए आपसे ज्यादा खुश होते हैं और हमेशा आपके लिए अच्छा चाहते हैं, बिना किसी छिपे मकसद के।
- सकारात्मक (The Positive Influencer): ऐसे दोस्त जब भी आस-पास हों आपको अच्छा लगे। जो हर स्थिति में अच्छाई देखना जानते हों और आपको हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
- ईमानदार (The Honest One): ऐसे दोस्त जो कभी भी आपकी गलतियाँ बताने से न डरें। जो आपकी चापलूसी न करें, बल्कि आपको सही रास्ता दिखाएँ, भले ही उसके लिए आपको कड़वी सचाई बोलनी पड़े।
- सहानुभूति रखने वाला (The Empathetic Listener): ऐसे दोस्त जो आपको बिना जज किए आपकी बात सुनें। जो आपकी भावनाओं को समझें और आपको अकेला महसूस न होने दें।
Criteria for building the right friendship circle
किसी भी दोस्त के साथ एक अच्छा और स्वस्थ रिश्ता बनाने के कुछ क्राइटेरिया भी होते हैं, जिनका ध्यान रखना चाहिए:- मूल्य (Shared Values): एक दोस्ती तभी तक टिकी रहती है, जब तक दोनों एक-दूसरे को वैल्यू देते हैं। ऐसी वैल्यू जैसे ईमानदारी, वफादारी, और इज्जत जो किसी भी मजबूत रिश्ते की नींव होते हैं।
- सम्मान (Mutual Respect): दोस्ती कभी भी एक तरफा नहीं चल सकती। आपकी राय, आपकी सीमाएँ (Boundaries), और आपकी व्यक्तिगत जिंदगी का सम्मान होना ज़रूरी है।
- विश्वसनीयता (Trust & Reliability): दोस्ती में विश्वास होना बहुत ज़रूरी है। क्या आप मुसीबत के वक्त उस व्यक्ति पर भरोसा कर सकते हैं? क्या वो अपने किए वादों को पूरा करता है?
- सकारात्मक आदान-प्रदान (Give and Take): दोस्ती का रिश्ता एक सड़क की तरह होता है, जो दोनों तरफ से चलनी चाहिए। अगर सिर्फ एक ही बार-बार कोशिश करता रहा तो यह रिश्ता जल्दी ही बोझ बन जाता है।
- विकास का माहौल (Growth-Oriented): दोस्ती हमेशा आगे बढ़ाने वाली होनी चाहिए। क्या यह रिश्ता आपको सीखने और बेहतर बनने के लिए प्रेरित करता है? क्या आप एक-दूसरे के सपनों का समर्थन करते हैं?
Conclusion
जीवन में दोस्त होना बहुत ज़रूरी है, इसलिए अच्छे दोस्तों का होना और भी ज़रूरी है। यह ज़रूरी नहीं कि आपके पास बहुत सारे दोस्त हों, लेकिन यह ज़रूरी है कि जो दोस्त हैं, वो हमेशा आपके दुख-सुख में आपके साथ हों।अपने जीवन को उस बूढ़े किसान की तरह देखभाल करें। जहरीले रिश्तों की झाड़ियों को उखाड़ फेंकने में देरी न करें। उन पेड़ों को पानी और पोषण दो जो आपको छाया, फल और ताकत देते हैं। याद रखें, सही दोस्त वो साथी हैं, जो जीवन के सफर को खूबसूरत बना देते हैं। उन्हें चुनने का अधिकार आपके हाथ में है। उस अधिकार का प्रयोग बुद्धिमानी से करें।"अपने टॉप 5 दोस्तों के नाम कमेंट करो, और बताओ, क्या वो तुम्हें बेहतर बना रहे हैं?"
Comments
Post a Comment
If you are trouble, let me know so we can discuss it.