Anger: Friend or Foe?
गुस्सा: दोस्त या दुश्मन?
आप देखते हो, आजकल हर कोई आपके आस-पास गुस्सा करता है। कभी ट्रैफिक में, ऑफिस में बॉस से, दोस्तों से, यहाँ तक कि अपने ही घर में। लेकिन कभी इस बात पर गौर किया कि गुस्सा आखिर है क्या? क्या ये दोस्त है? या दुश्मन है?परंतु देखा जाए, यह हमारे अंदर का रक्षा कवच है। इसे अगर दोस्त बनाओ, दोस्त बन जाता है; अगर दुश्मन बनाओगे, दुश्मन बन जाता है। इस ब्लॉग में हम चर्चा करेंगे कि गुस्सा क्यों आता है, यह अच्छा है या बुरा और इसे कंट्रोल कैसे किया जा सकता है।
क्या आपने कभी गुस्से को अपना दोस्त बनाया है? गुस्से को नियंत्रित करने के आपके क्या तरीके हैं? अपने अनुभव कमेंट में ज़रूर साझा करें। हो सकता है आपकी कहानी किसी की मदद कर सके। इस ब्लॉग को उन सभी के साथ शेयर करें जो गुस्से को नियंत्रित करना चाहते हैं। शेयरिंग बटन पर क्लिक करें और इस संदेश को फैलाएँ।
यह भी पढ़े:Failure is not the endI wish I were in his place
The tale of Leaf
एक कहानी: राहुल और उसका गुस्सा
राहुल एक बड़ी कंपनी में अच्छी पोस्ट पर काम करता था। एक दिन ऑफिस में उसके बॉस ने उसकी मेहनत से बने प्रोजेक्ट में गलतियाँ निकाल दीं। राहुल को यह सुनकर बहुत गुस्सा आया। उसने सबके सामने फाइल बॉस की तरफ फेंक दी और चिल्लाने लगा। इसका नतीजा यह निकला कि उसे अपनी नौकरी गँवानी पड़ी। जब वह घर पहुँचा, उसकी पत्नी ने पूछा, "आज आप जल्दी घर आ गए।" उसने सारी बात अपनी पत्नी को सुनाई कि किस तरह उसके बॉस ने उसके काम में कमियाँ निकालीं और उसने क्या किया, वो भी बता दिया। यह सुनकर उसकी पत्नी बोली, "तुम्हारा गुस्सा तुम्हारा सबसे बड़ा दुश्मन है।" अगले दिन जब राहुल अपने बच्चों को सड़क पर करवा रहा था और तेज़ गति से आती कार को देखकर चिल्लाया, "रुको।" तब उसकी आवाज़ में गुस्सा था जिसने बच्चों की जान बचाई। उसकी पत्नी मुस्कुराते हुए बोली, "आज तुम्हारा गुस्सा दोस्त बन गया।" यह छोटी सी कहानी हमें सिखाती है कि गुस्सा खुद में न अच्छा है और न बुरा है, बल्कि उसका आप इस्तेमाल कैसे करते हो, उससे वह दोस्त या दुश्मन बनता है।गुस्सा आता कहाँ से है?
गुस्सा कोई बाहर से नहीं आता। यह हमारे अंदर का एक ज्वालामुखी है जो तब फटता है जब हमारी उम्मीदें टूटती हैं, कोई हमें इग्नोर करता है, या जब हमें लगता है कि "मैं सही हूँ"। शोध से पता चला है कि जब भी गुस्सा आता है तब हमारे दिमाग में एमिग्डाला नाम का हिस्सा एक्टिवेट हो जाता है। यह हमारा सदियों पुराना सुरक्षा तंत्र है जो डायनासोर के समय से है। पहले यह "लड़ो या भागो" के लिए था जब कोई खतरा दिखता था। लेकिन आज के समय में डर शेर का नहीं बल्कि ट्रैफिक जाम है, ऑफिस का प्रेशर है, और पारिवारिक कलह हैं। बेशक आज हम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं, पर हमारा दिमाग अभी भी उसी पुराने सिस्टम के अनुसार काम करता है। जब भी किसी से बात करते हुए या किसी स्थिति में इसे सुरक्षा, सम्मान या किसी की गलती दिखे जो खतरा बन सकती है तब एमिग्डाला सक्रिय हो जाता है और गुस्से की भावना पैदा करता है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो हजारों सालों से चली आ रही है।गुस्सा कब दोस्त बनता है?
गुस्सा करना हमेशा बुरा नहीं होता। कुछ स्थितियों में यह हमारा सबसे बड़ा दोस्त बन सकता है। जब हम किसी के खिलाफ अन्याय के लिए आवाज़ उठाते हैं, जब हम अपने अधिकारों की रक्षा करते हैं या जब हम सामाजिक बुराइयों के विरोध में खड़े होते हैं, तब गुस्सा हमें साहस और शक्ति प्रदान करता है। महात्मा गांधी का उदाहरण लें, उनका अहिंसक आंदोलन भी एक प्रकार का नियंत्रित गुस्सा ही था जो अन्याय के खिलाफ था। इसी तरह, जब कोई शिक्षक अपने छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित होकर गुस्सा करता है, या कोई माँ अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित होती है, तो यह गुस्सा सकारात्मक परिवर्तन का कारण बन सकता है। गुस्सा हमें हमारी सीमाएँ बताता है। यह हमें यह अहसास कराता है कि कुछ गलत हो रहा है और हमें इसके बारे में कुछ करना चाहिए। इस रूप में गुस्सा एक संकेतक की तरह काम करता है जो हमें हमारी आंतरिक स्थिति के बारे में सचेत करता है। जब गुस्सा नियंत्रण से बाहर हो जाता है, तो यह हमारा सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है। अनियंत्रित गुस्सा हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। यह रक्तचाप बढ़ाता है, हृदय रोगों का खतरा बढ़ाता है, पाचन तंत्र को प्रभावित करता है, और प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करता है। गुस्से का प्रभाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी होता है। यह हमारी तनाव और चिंता को बढ़ाता है, फैसला लेने की क्षमता को प्रभावित करता है, और रिश्तों में दरार पैदा करता है। कितने ही परिवार और दोस्ती के रिश्ते गुस्से की वजह से टूट जाते हैं। गुस्सा एक आग की तरह है अगर नियंत्रित हो तो खाना बनाता है, और अगर अनियंत्रित हो तो सब कुछ जला सकता है। गुस्से में लिए गए निर्णय आमतौर पर गलत होते हैं जिसका हमें बाद में पछतावा होता है।गुस्से के प्रकार
गुस्सा कई प्रकार का होता है और हर प्रकार के गुस्से को समझना जरूरी है: तात्कालिक गुस्सा (Immediate Anger): यह गुस्सा किसी तात्कालिक घटना की वजह से आता है, और जल्दी ही शांत हो जाता है। जैसे चलते हुए कोई आपसे टकरा जाए, तब थोड़ा गुस्सा आता है पर आगे बढ़ने पर गुस्सा शांत हो जाता है। संचित गुस्सा (Accumulated Anger): यह गुस्सा बहुत लंबे समय तक इकट्ठा होता जाता है और एक दिन ज्वालामुखी की तरह फूटता है। जैसे कोई ऑफिस में काम करने वाला लंबे समय तक शोषण सहने के बाद अचानक अपने बॉस को गालियाँ निकाल देता है। निष्क्रिय गुस्सा (Passive Anger): यह गुस्सा सीधे तौर पर नहीं दिखता, बल्कि लोग इसमें अपनी बात मनवाने के लिए दिमागी चालें और हेरफेर का सहारा लेते हैं। इन लोगों से बचकर रहना चाहिए। आक्रामक गुस्सा (Aggressive Anger): यह गुस्सा सबसे खतरनाक प्रकार है। यह कभी भी और कहीं भी आ सकता है। जिसमें व्यक्ति शारीरिक या मानसिक रूप से हिंसक हो सकता है।गुस्से को पहचानने के संकेत
गुस्सा आने से पहले शरीर कई संकेत देता है। इन्हें पहचानकर हम गुस्से को नियंत्रित कर सकते हैं:- दिल की धड़कन का तेज़ होना
- सांसों का तेज़ चलना
- मुट्ठियों का भिंचना
- चेहरे और गर्दन में गर्मी का अहसास
- आवाज़ का ऊँचा होना
- शरीर में कंपन होना
गुस्से को नियंत्रित करने के 10 प्रभावी उपाय
- गहरी सांस लें (Take a Deep Breath): जब भी गुस्सा आए, तुरंत सभी काम छोड़कर 5-7 बार गहरी सांसें लें। इससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है और तनाव कम करता है।
- 10 तक गिनती करें (Count to 10): जब भी गुस्सा आए, मन ही मन 1 से 10 तक गिनती शुरू कर दें। इससे हमारा दिमाग उस चीज़ से हट जाएगा और गुस्सा धीरे-धीरे शांत होगा।
- टहलने जाएँ (Go for a Walk): जब भी गुस्सा आए, उस स्थिति से थोड़ी दूरी बनाना फायदेमंद होता है। टहलने से मन शांत होता है और हमारी सोच भी साफ होती जाती है।
- हंसने की कोशिश करें (Try to Laugh): जब भी गुस्सा आए, थोड़ा हंसने की कोशिश करें। यह तनाव कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। किसी दोस्त को याद करें या किसी हँसी वाली घटना को।
- संगीत सुनें (Listen to Music): जब भी गुस्सा आए, अपना मनपसंद गाना सुनना मूड को अच्छा कर देता है। गाने सुनें और हो सके तो नाचना भी शुरू कर दें, गुस्सा कम हो जाएगा।
- जर्नल लिखें (Write a Journal): जब भी गुस्सा आए, अपने गुस्से को कागज़ पर लिख दें। इससे दिल के सारे विचार बाहर निकल जाएँगे और मन हल्का हो जाएगा।
- मेडिटेशन करें (Do Meditation): हर रोज़ ध्यान करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है। इससे गुस्से पर नियंत्रण करना आसान हो जाता है।
- शारीरिक गतिविधि करें (Do Physical Activity): शारीरिक गतिविधियाँ जैसे व्यायाम, योग, या कोई खेल खेलने से तनाव कम करने में मदद मिलती है।
- पानी पिएँ (Drink Water): जब भी गुस्सा आए, एक गिलास ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित होता है और गुस्सा शांत होता है।
- पेशेवर मदद लें (Seek Professional Help): जब भी गुस्सा बहुत ज़्यादा आए, इतना कि नियंत्रण से बाहर हो जाए, तब किसी मनोवैज्ञानिक से सलाह ज़रूर लें।
निष्कर्ष:
गुस्सा मनुष्य की एक स्वाभाविक भावना है। यह न तो पूरी तरह अच्छा है और न ही पूरी तरह बुरा। महत्वपूर्ण यह है कि हम इसे कैसे संभालते हैं। गुस्सा हमारा दोस्त है जब यह हमें अन्याय के खिलाफ खड़ा होना सिखाता है, और दुश्मन है जब यह हमारे नियंत्रण से बाहर हो जाता है। आइए, हम गुस्से को एक सकारात्मक शक्ति के रूप में इस्तेमाल करना सीखें। इसे न दबाएँ, न ही अनियंत्रित होने दें, बल्कि इसे समझें और नियंत्रित करें। जैसे एक नदी पर बाँध बनाकर बिजली पैदा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, वैसे ही गुस्से की शक्ति को सही दिशा में मोड़ा जा सकता है। याद रखें: गुस्सा आग की तरह है अगर नियंत्रित हो खाना बना सकता है, और अगर अनियंत्रित हो तो सब कुछ जला सकता है।क्या आपने कभी गुस्से को अपना दोस्त बनाया है? गुस्से को नियंत्रित करने के आपके क्या तरीके हैं? अपने अनुभव कमेंट में ज़रूर साझा करें। हो सकता है आपकी कहानी किसी की मदद कर सके। इस ब्लॉग को उन सभी के साथ शेयर करें जो गुस्से को नियंत्रित करना चाहते हैं। शेयरिंग बटन पर क्लिक करें और इस संदेश को फैलाएँ।
यह भी पढ़े:Failure is not the endI wish I were in his place
The tale of Leaf
Comments
Post a Comment
If you are trouble, let me know so we can discuss it.