गुरुपुरब स्पेशल: गुरु नानक देव जी के 5 प्रेरक प्रसंग जो जीवन बदल दें
गुरुपुरब दी लख-लख वधाई!
आज श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है – सिख धर्म के संस्थापक, शांति के दूत, समानता के प्रतीक।
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह! 
गुरुपुरब स्पेशल: गुरु नानक देव जी के 5 प्रेरक प्रसंग जो जीवन बदल दें
आज गुरुपुरब है, जो श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है, जिन्हें सिख धर्म के संस्थापक, शांति के दूत, और समानता के प्रतीक के रूप मे पूरी दुनिया मे जाना जाता है। उनके जीवन से समाज ने बहुत कुछ सीखा है, और हमेशा सीखता ही रहेगा। उन्होंने लगभग 550 साल पहले जो समाज को उपदेश दिए, जो रास्ते दिखाए दुनिया उन्ही पे चलकर अपना जीवन सुधर कर रही है। गुरु नानक देव जी अपने जीवन मे कोई धर्म-ग्रंथ नहीं लिखा, बल्कि उनका पूरा जीवन ही एक पवित्र किताब बन गया।
आज का जो ब्लॉग है यह सिर्फ एक लेख नहीं, बल्कि एक मौका है आत्म-चिंतन का। इसमें मैंने गुरु जी के जीवन काल से 5 ऐसी कहानियाँ ली है जो न सिर्फ आपका नजरिया बदल देंगी, बल्कि आपको समाज सेवा और सच के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करेगी। ये जो कहानियाँ है, वो सदियों पुरानी है पर उनकी रौशनी आज भी वैसी ही है।
चलिए अपने सफर की शुरुवात करते है, गुरु जी के अद्भुत जीवन के ऐसे ड़ावों पर, जहाँ उन्होंने मानवता को वो सबक दिए, जो आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं।पहली कहानी: नदी में गायब होना – "न कोई हिंदू, न कोई मुसलमान"
यह घटना सुलतानपुर लोधी (पंजाब) की है, जिसमे साधारण परिवार के एक मेहनती आदमी को एक आध्यात्मिक दूत में बदल दिया। गुरु नानक देव उस समय एक कोठरी मे थे। अपनी दिनचर्या के अनुसार, एक दिन वे सुबह-सुबह नदी मे स्नान करने गए और अचनाक ही गायब हो गए। उनके न लौटने पर लोगो ने सोचा की डूबने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई है। जिससे पूरा सुलतानपुर लोधी शोक मे डूब गया।
उन्होने लोगो को जिज्ञासा को शांत करने के लिया बताया कि उनको ईश्वर के दर्शन हुए है, और ईश्वर ने उनको ज्ञान दिया की ईश्वर एक है और सभी उसकी संतान है। जाति, धर्म, लिंग का भेदभाव मनुष्य का बनाया हुआ है। ईश्वर की नज़र में सब बराबर हैं।
तीन दिन पूरे होने पर वो वापिस लौट आये। उनके चेहरे पर एक अलौकिक चमक थी और आँखों में एक गहरा, शांत ज्ञान दिखाई दे रहा था। लोग इस चमत्कार को देखकर हैरान थे, और वो जानना चाहते थे। फिर गुरु जी एक पहला वाक्य कहा, जो इतिहास बन गया: ""न कोई हिंदू, न कोई मुसलमान।"
सीख:
आजकल जब हर जगह धर्म, जाति और सम्प्रदाय के नाम पर दंगे और हिंसा होती है, गुरु नानक जी का यह सीख 500 साल पहले दी और जो आज की सोच के भी बहुत आगे की थी। यह हमें सिखाता है कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। दूसरों मे और चीज़े देखने की बजाय, उनमें एक ही ईश्वर की छवि देखना सीखो।दूसरी कहानी: काबा का चक्कर – "ईश्वर हर जगह है"
यह घटना मक्का (सऊदी अरब) की है। गुरु नानक देव जी ने दुनिया को सही मायने में 'विश्व-गुरु' बनने का संदेश देने के लिए लंबी यात्राएं कीं। उनकी चौथी यात्रा के दौरान, वे मक्का पहुँचे। एक रात जब वे आराम करने के लिए काबा के पास ही लेट गए। उस समय यह परंपरा थी की कोई भी पैर पवित्र काबा की ओर करके ना सोये, यह एक बहुत बड़ा अपमान माना जाता था।उनके पैर काबा की तरफ थे, यह देखकर एक मौलवी बहुत गुस्सा हुआ। उसने गुरु जी को गुस्से से बोला, "अरे बदतमीज! तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई पैर ईश्वर के घर की ओर करके सोने की?"
गुरु नानक देव जी ने बड़ी ही शांति से उत्तर दिया, "भाई, तुम मेरे पैर उस दिशा में कर दो जहाँ ईश्वर का घर न हो।"
यह सुनकर मौलवी का गुस्सा और भी बढ़ गया। उसने गुरु जी के पैरों को पकड़ा और दूसरी दिशा मे कर दिया। लेकिन हैरान करने वाली घटना हुई, जिधर भी वह पैर घुमाता, काबा भी उसी ओर घूम जाता। जिस तरफ भी देखो वहीं काबा दिखाई दे रहा था। वह यह देखकर हैरान हो गया। गुरु जी ने मुस्कुराते हुए समझाया, "ईश्वर सर्वव्यापी है। वह हर दिशा में, हर जगह विद्यमान है। तुम उसे एक छोटे से घर में कैसे कैद कर सकते हो? ईश्वर मंदिर-मस्जिद में नहीं, हर एक की आत्मा में बसता है।"
सीख:
यह कहानी हमें सिखाती है कि ईश्वर तक पहुँचने का रास्ता बाहरी रीति-रिवाजों या दिशाओं से नहीं, बल्कि वह अपनी साफ नीयत से होकर जाता है। धार्मिक स्थल पूजा करने कि जगह है, लेकिन ईश्वर का वास तो हर जगह है। हमारी भक्ति का केंद्र हमारा अपना दिल होना चाहिए, ना कि कोई बाहरी चीज़।तीसरी कहानी: सच्चा सौदा – "सच्चा माल वही जो दूसरों को दे सको"
यह घटना गुरु नानक देव जी की युवावस्था की है। जब उनके पिता श्री मेहता कालू जी ने व्यापार सीखने के लिए भेजा। उन्होंने गुरु जी को 20 रुपये दिए (उस समय के हिसाब से एक बड़ी रकम थी) और कहा, "जाओ, जाकर कोई अच्छा और लाभदायक सौदा करो। इन पैसों से हमारा परिवार आगे बढ़ेगा।"
गुरु जी पैसे लेकर बाजार की तरफ चल दिए। रास्ते मे उन्होंने बैठे हुए कुछ भूखे साधु देखे। गुरु नानक जी का हृदय उनको भूखा न देख सका। उन्होंने पिता द्वारा दिए 20 रुपये से उन साधुओ के लिए भोजन और अन्य सामान ख़रीदे।
जब वे खाली हाथ घर वापिस आये, तो पिता बहुत नाराज हुए। उन्होंने पूछा, "कहाँ है सौदा? कहाँ है मुनाफा?" गुरु नानक जी ने विनम्रतापूर्वक उत्तर दिया, "पिता जी, यही तो सबसे बड़ा सौदा हुआ है। मैंने उन पैसों से भूखों को भोजन कराया, दरिद्रों की सेवा की। यह 'सच्चा सौदा' है। दुनिया का सबसे बड़ा लाभ वह है जो दिल को सुकून और आत्मा को शांति दे।"
सीख:
आजकल लोग पैसे और चीज़ो के पीछे भाग रहे है। यह हमें हमें याद दिलाता है कि पैसा कमाना आसान है, लेकिन दूसरों की भूख मिटाना, उनके दुखों को बाँटना सबसे मुश्किल और फायदेमंद 'व्यापार' है। सच्ची संपत्ति वह नहीं जो आपके तिजोरी में जमा की हो, बल्कि वह है जो आप दूसरों की मदद में खर्च करते हैं।
चौथी कहानी: लंगर की शुरुआत – "सब बराबर, सब एक थाल में"
यह घटना करतारपुर (अब पाकिस्तान में) की है। गुरु नानक देव जी ने समाज में फैली ऊँच-नीच और जातिगत भेदभाव को मिटाने के लिए एक अनूठी और क्रांतिकारी प्रथा की शुरुआत की – लंगर। लंगर एक सामुदायिक रसोई थी जहाँ बिना किसी भेदभाव के हर जाति, धर्म, वर्ग और लिंग के व्यक्ति एक ही पंक्ति में बैठकर भोजन करते थे।
लंगर मे राजा और रंक, ब्राह्मण और अछूत, अमीर और गरीब – सब एक ही ज़मीन पर बैठते, एक ही थाली में खाते। यह सामाजिक समरसता लाने का एक जीवंत उदाहरण है।
एक छोटी कहानी: हलवे से खून और रोटी से दूध
एक बहुत अमीर आदमी जिसका नाम मलिक भागो था, उसने एक भव्य दावत का आयोजन किया, जिसमें बड़े-बड़े अमीर और धार्मिक गुरु को बुलाया। उसने गुरु नानक देव जी को भी आमंत्रित किया। गुरु जी ने उस दावत मे जाने से इंकार कर दिया और एक गरीब बढ़ई, भाई लालो के घर सादा रोटी खाने चले गए।
यह सुनकर मलिक भागो को बहुत गुस्सा आया। उसने गुरु जी को बुलवाकर सवाल किया, "आपने मेरा महंगा हलवा छोड़कर एक गरीब की सूखी रोटी क्यों चुनी?"
गुरु नानक देव जी ने अपने एक हाथ में मलिक भागो का हलवा और दूसरे हाथ में भाई लालो की रोटी ली। फिर उन्होंने दोनों हाथों को जोर से दबाया। हैरानी की बात यह हुई कि हलवे से ताज़ा खून की धारा बह निकली (जो उसकी ग़ैर-जिम्मेदाराना और शोषण से कमाई हुई दौलत का प्रतीक था), जबकि भाई लालो की रोटी से शुद्ध, सफेद दूध टपकने लगा (जो उसकी ईमानदारी और मेहनत की कमाई का प्रतीक था)।
सीख:
यह दो कहानी हमें हमें सिखाया, पहला, वंड छको – जो कमाओ, उसे बांटो। और दूसरा, बांटो तो ईमानदारी से कमाई हुई वस्तु ही। दूसरों की मेहनत पर ग़ैर-जिम्मेदाराना तरीके से कमाया गया पैसा, चाहे वह कितना भी स्वादिष्ट हलवा क्यों न बन जाए, आध्यात्मिक रूप से अशुद्ध है। जबकि ईमानदारी से कमाया हुआ एक सूखा टुकड़ा भी अमृत के समान है।
पाँचवी कहानी: भाई लालो और सिद्द गोस्त – "नाम जपो, कीरत करो, वंड छको"
गुरु नानक देव जी की यात्राओं के दौरान, उनकी मुलाकात हिमालय में रहने वाले कुछ सिद्धों से हुई, जिन्हें 'सिद्द गोस्त' कहा जाता था। ये सिद्ध अपना ज्यादातर समय कठोर तपस्या और योग साधना में बिताते थे, और समाज से दूर रहते थे। उन्होंने गुरु जी से पूछा कि उनका मार्ग क्या है और वे लोगों को क्या सिखा रहे हैं।
गुरु नानक देव जी ने उन्हें जो उत्तर दिया, वह आज पूरे सिख धर्म और जीवन जीने की कला का आधार बन गया। उन्होंने तीन सूत्र बताए:
- नाम जपो: ईश्वर का नाम सिमरन करो। उसे हमेशा याद रखो। यह आपको आंतरिक शांति और आध्यात्मिक केंद्र देगा।
- कीरत करो: ईमानदारी से मेहनत करो, अपने हाथों से रोज़ी कमाओ। दूसरों पर आश्रित बनकर मत रहो।
- वंड छको: अपनी कमाई को दूसरों के साथ बांटो। सेवा और दान का भाव रखो।
गुरु जी ने समझाया कि केवल जंगल में जाकर तपस्या करने से ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती। असली साधना तो है गृहस्थ जीवन में रहते हुए, ईमानदारी से काम करते हुए, ईश्वर को याद रखते हुए और दूसरों की मदद करते हुए जीवन जीना।
सीख:
यह कोई धार्मिक उपदेश नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। आजकल बहुत सारे लोग जीवन मे तनाव, अवसाद और बहुत सारी समस्याओं से जूझ रहे है। गुरु जी के ये तीन-सूत्रीय मंत्र ही उसका समाधान है। पहला ध्यान (माइंडफुलनेस) से नाम जपो, कर्म (Action) से कीरत करो, और करुणा (Compassion) से वंड छको। यह तीन-सूत्र जीवन को संतुलित, सार्थक और शांतिपूर्ण बनाते है।
Conclusion
गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन मे कोई किताब नहीं लिखी, बल्कि उनका पूरा जीवन ही एक किताब है। उनके जीवन की हर घटना, हर मुलाकात एक पन्ना बन गई। उनके दिए उपदेश सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि उनके जीवन के अनुभव थे। इन 5 कहानियों से यह सिखने को मिलता है कि अपने जीवन को सच्चाई से जियो, दूसरों के साथ प्यार बांटो, और याद रखो। उन्होंने हमें बताया कि ईश्वर को पाने के लिए दुनिया छोड़ने की ज़रूरत नहीं, बल्कि इस दुनिया में रहकर ही ईमानदारी, मेहनत और प्रेम से जीना है।इस गुरुपुरब, आइए एक छोटा सा संकल्प लें:
- किसी भूखे को खाना खिलाओ – एक छोटे से लंगर का आयोजन करो।
- किसी का दिल जीतो – किसी से बिना किसी स्वार्थ के प्यार से बात करो, किसी का दुःख सुनो।
- और एक बार पूरे मन से बोलो – "वाहेगुरु" – उस एक परम सत्ता को याद करो, जो सबमें बसती है।
सच्चे दिल से की गई एक छोटी सी अच्छाई, बड़े-बड़े उपदेशों से कहीं ज़्यादा मायने रखती है। यही है गुरु नानक का असली संदेश।
Comments
Post a Comment
If you are trouble, let me know so we can discuss it.