Is your 'Busy life' making you sick?
सभी पाठको का मेरा दिल से नमस्कार
दोस्त
"कल मिलते हैं।",
"फिलहाल बहुत बिजी
हूँ", "टाइम ही
नहीं मिल रहा"
- ये एक लाइन हम सबके
जीवन का
हिस्सा बन चुके है। सुबह
अलार्म बजने के साथ शुरू
होने वाली दौड़
शाम को थककर बिस्तर पर
लेटने तक ख़त्म नहीं होती।
ऑफिस के टारगेट,
बच्चों की पढ़ाई,
घर के काम, सोशल कमिटमेंट्स
की लिस्ट इतनी
लंबी है कि उसमें 'खुद'
के लिए तोह समय ही
नहीं बचता।
इसी
को 'busy life' यानि व्यस्त
जीवन कहते है। क्या
कभी आपके दिमाग
मे यह ख्याल
आया कि यह 'Busyness' असल मे क्या है?
क्या यह सफल होने की
निशानी है या फिर हमारी
खुशहाल जीवन को खराब करने
वाला एक आधुनिक
राक्षस? आइए, आज इसी 'बिजी
लाइफ' के बारे मे खोज
करते है और जानने कि
कोशिश करते है कि इस
भागदौड़ में खुद के लिए
वक़्त निकालना इतना
ज़रूरी क्यों है।
बिजी
लाइफ क्या है? सिर्फ
काम या और कुछ?
व्यस्त
जीवन का अर्थ सिर्फ काम
का बोझ नहीं
है। यह एक ऐसी मानसिक
और शारीरिक स्थिति
है जहाँ आपका
समय, ऊर्जा और
ध्यान लगातार बाहरी
ज़िम्मेदारियों और कार्यों
में बँटा रहता
है। इसमें निम्नलिखित
चीज़ें शामिल हैं:
1. काम का दबाव: सबसे पहले
आता है काम का दबाव
जैसे कि ऑफिस की डेडलाइन्स,
मीटिंग्स, प्रोजेक्ट्स और लगातार
बढ़ते करियर के
लक्ष्य।
2. पारिवारिक ज़िम्मेदारियाँ: कोई भी
इन जिम्मेदारियों से
नहीं भाग सकता
जैसे कि बच्चों
की देखभाल, बुज़ुर्ग
माता-पिता की जिम्मेदारी, घर के कामकाज।
3. सामाजिक दायित्व: हमारी कुछ
सामाजिक दायित्व भी
है जिनको निभाना
भी बहुत जरूरी
है जैसे कि रिश्तेदारी,
दोस्तों के साथ समय, शादियाँ,
पार्टियाँ, और सोशल
मीडिया को मेंटेन
रखना।
4. निजी महत्वाकांक्षाएँ: हम
सब इनके बारे
मे अच्छे से
जानते है और ये होनी
भी जरूरी है
जैसे कि सेल्फ़
इम्प्रूवमेंट कोर्सेज़, एक्सरसाइज, हॉबीज़
जिन्हें हम 'टाइम
मिलने पर' करना
चाहते हैं।
समस्या तब शुरू होती है जब यह 'बिजीनेस' हमारे जीवन का एक हिस्सा बन जाती है। हमे ऐसा लगता है कि अगर हम बिजी नहीं है, तो हम जीवन मे कुछ नहीं कर रहे। इसी समय से शुरवात होती है हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की।
मानसिक स्वास्थ्य पर
प्रभाव:
हमारा व्यस्त
दिमाग़ एक ऐसी मशीन है
जो लगातार चलती
ही रहती है।
वो भी बिना रुके,
और बिना आराम
करे। जिसका सीधा
असर हमारे मानसिक
स्वास्थ्य पर गहरा
पड़ता है। जो की एक
कई भयंकर बीमारियों
को जन्म देता
है
1.
तनाव
और चिंता (Stress & Anxiety): जब इंसान
लगातार काम करता
रहता है और समय की
कमी शरीर में
'कोर्टिसोल' नामक स्ट्रेस
हार्मोन का स्तर बढ़ा देती
है। इसके कारण
व्यक्ति हमेशा चिंतित,
बेचैन और भविष्य
की अनिश्चितताओं से
घिरा रहता है।
तनाव और चिंता
के बाद ज़िन्दगी
को वापिस से
चलना बहुत मुश्किल
होता है।
2.
बर्नआउट
(Burnout): यह एक ऐसी
स्तिथि है जिसमे
इंसान सिर्फ शारीरिक
थकान नहीं, बल्कि
एक गहरी मानसिक
और भावनात्मक थकावट
भी महसूस करता
है। जब आप लगातार काम
करते रहते हो और खुद
को रिचार्ज होने
का भी समय नहीं दे
पाते, तब बर्नआउट
होता है। जिस वजह
से उत्साह की
कमी, काम में मन न
लगना, नकारात्मकता और
काम के प्रति
एक तरह की उदासीनता आ जाती है।
3.
नींद
की समस्या (Sleep Deprivation): नींद हर
किसी को प्यारी
होती है। सब लोग एक
अच्छी नींद चाहते
है। परन्तु जब
दिमाग शांत ही नहीं होता,
तो नींद कैसे
आए? देर रात तक काम
करना, सोने से पहले मोबाइल
चेक करना, और
अगले दिन की चिंताएँ नींद आने
ही नहीं देती।
जिस वजह से इंसान मे
चिड़चिड़ापन, एकाग्रता में कमी और याददाश्त
कमज़ोर होती है।
4.
ध्यान
केंद्रित करने में कठिनाई
(Lack of Focus): एक काम को
अगर फोकस के साथ किया
जाये वह काम अच्छा भी
होता है और हम उससे
कुछ नया भी सीखते है।
परन्तु जब हम एक साथ
कई कामों पर
ध्यान देने की कोशिश हमारे
'अटेंशन स्पैन' को
कमज़ोर कर देती है। जिस
वजह से हमारा
ध्यान भटकता रहता
है और हम एक चीज़
पर ध्यान नहीं
दे पाते जिससे
काम की गुणवत्ता
और रचनात्मकता प्रभावित
होती है।
5. अवसाद (Depression): जब भी इंसान लगातार काम करता रहता है। उससे काम का तनाव होने लगता है और समय की कमी की वजह से वह काम को छोड़ भी नहीं सकता। एक तो काम और दूसरा किसी से दिल की बात ना कह पाना जिसकी वजह से इंसान अकेलापन महसूस करने लगता है। अगर यह स्थिति लम्बे समय डिप्रेशन का कारण बन सकती है।
शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव:
हमारा दिमाग़
और शरीर एक दूसरे से
जुड़े हुए है। अगर हमारा
दिमाग़ थक जाता है उसका
असर हमारे शरीर
पर भी दिखाई
देने लगता है।
जो शारीरक बीमारियों
को न्यौता देती
है
1.
कमज़ोर
प्रतिरक्षा प्रणाली (Weakened Immunity): जब दिमाग़
लगातार काम करता
रहता है और तनाव से गुजरता
है तब शरीर की रोग
प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर
हो जाती है।
जिसका नतीजा यह
निकलता है बार-बार सर्दी-ज़ुकाम, इन्फेक्शन
और अन्य बीमारियों
का शिकार होना।
2.
पाचन
संबंधी समस्याएँ (Digestive Issues): लगातार बैठे
रहने से और तनाव की
वजह से सीधा असर हमारे
पाचन तंत्र पर
पड़ता है। जिसकी वजह
से गैस, एसिडिटी,
अपच, और इरिटेबल
बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी
समस्याएँ आम हो
जाती हैं। यह बीमारियां लगभग सभी
काम करने वालो
को होती है।
3.
हृदय
रोगों का खतरा (Risk of Heart Diseases): लगातार काम
बिना आराम और खतरनाक बीमारियों
को जन्म देता
है जैसे कि हाई ब्लड
प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना
और हम बाहर का अनहेल्दी
खाना भी बहुत खाते है
जोकि हमारे हृदय
के लिए घातक
साबित हो सकता है।
4.
वज़न
बढ़ना या घटना (Weight Fluctuations): कुछ लोगो
को जब तनाव होता है,
वह ज्यादा खाने
लगते है तो कुछ
लोगो का खाना-पीना ही
काम कर देते है। उनके
इसी खान-पान कि वजह
से उनके वजन
मे संतुलन बिगड़
जाता है। जिसकी
वजह से वो मोटापे कि
समस्या से ग्रसित
हो जाते है।
5.
शारीरिक
दर्द (Body Aches): जब दिमाग़
भी और शरीर भी लगातार
काम करते रहते
है तब लोगो को सिरदर्द,
माइग्रेन, पीठ दर्द
और मांसपेशियों में
अकड़न जैसी समस्या
होने लगती है और यह
तनावभरी जीवनशैली के
कुछ आम लक्षण
हैं।
खुद के लिए
समय निकालना इतना ज़रूरी क्यों
है?
यह एक
मह्त्वपूर्ण सवाल
है क्यूंकि हम काम मे इतना
व्यस्त होते है कि खुद
के लिए समय निकलना ही
भूल जाते है।
इतने सारे कामों
और इतनी सारी
ज़िम्मेदारियों के बीच
खुद के लिए वक़्त निकालना
स्वार्थ नहीं, बल्कि
एक ज़रूरत है?
क्योंकि:
1.
आप
हवाई जहाज़ की तरह
हैं: आपने वह
निर्देश कई बार सुना होगा
– "अपना ऑक्सीजन मास्क पहले
लगाएं, फिर दूसरों
की मदद करें।"
यही सिद्धांत जीवन
पर भी लागू होता है।
अगर आप खुद मानसिक और
शारीरिक रूप से स्वस्थ और
मज़बूत नहीं हैं,
तो दूसरों का
भला कैसे कर पाएँगे?
2.
रिचार्जिंग
का समय: जिस तरह आपका फ़ोन
बिना चार्ज के
नहीं चल सकता,
तब आप कैसे चलोगे? खुद
के लिए समय निकालकर अपनी बैटरी
रिचार्ज करना बहुत
जरूरी है। यह छोटा सा
काम जीवन मे नई ऊर्जा,
धैर्य और उत्साह
से भर देता है।
3.
रचनात्मकता
और उत्पादकता में वृद्धि: जब
भी दिमाग़ आराम
करता है, वह ऊर्जा से
भर जाता है और बहुत
खुश होता है।
जब वह खुश होता है
उसकी रचनात्मक और
कार्य क्षमता भी
बढ़ जाती है।
इसलिए ब्रेक के
बाद आप काम को बेहतर
तरीके और नए नज़रिए से
कर पाते हैं।
इसी वजह से काम के
बीच आराम भी करे जिससे
काम मे रचनात्मक
आएगी।
4.
रिश्तों
में सुधार: जो भी इंसान काम
से परेशान होता
और थका हुआ होता है,
उसका स्वभाव अक्सर
चिड़चिड़ा हो जाता है। जिस
वजह से कोई भी उनसे
बात करना पसंद
नहीं करता। जब
भी इंसान शांत
होता है और दूसरों के
साथ अच्छे से
मिलता है और बात करता
है रिश्तो मे
भी सुधार होता
है।
5.
स्वयं
को पहचानना: यह सवाल हम खुद
से अक्सर पूछते
है कि हम कौन है?
लगातार की जाने वाली भागदौड़
में हम खुद को भूल
गए है। कई बार to खुद
को शीशे मे देख कर
भी खुद को नहीं पहचान
पाते। हमे क्या
पसंद था, क्या
नापसंद था, हमारे
सपने क्या थे?
जब भी अकेले
खुद के साथ वक़्त बिताएंगे
तब दुबारा खुद
को ढूंढ पायेंगे।
व्यस्त जीवन में
खुद के लिए समय
कैसे निकालें?
यह सब
पढ़कर आप सोच रहे होंगे,
"बात तो सही
है, लेकिन समय
है कहाँ?" याद
रखें, समय निकालना
पैदा करना नहीं
होता, बल्कि प्राथमिकता
देना होता है।
यहाँ कुछ आसान
और प्रभावी तरीके
दिए गए हैं:
1.
'नॉ'
कहना सीखें (Learn to Say No): कुछ लोग
होते है, जिनसे
'नॉ' तो बोला ही नहीं
जाता। यह सीखना
बहुत जरूरी है,
क्यूंकि आप हर काम, हर
इनवाइटेशन और हर
ज़िम्मेदारी को नहीं
निभा सकते। जो
चीज़े आपकी लिस्ट
मे नहीं है या जो
आपका टाइम खराब
करती है,उन्हें
विनम्रता से 'नॉ'
कह दें। कोई
भी इस बात का बुरा
नहीं मानेगा।
2.
समय
सारणी बनाएँ (Time Blocking): अगर यह
चीज़ ठीक करनी
है,अपने कैलेंडर
में सिर्फ ऑफिस
के मीटिंग्स ही
नहीं, बल्कि 'खुद
का समय' भी ब्लॉक करें।
यह समय सिर्फ
आपका होगा इसे
किसी भी कीमत पर कैंसल
न करें। यह
समय चाहे काम
ही हो जैसे
15 मिनट की चाय का ब्रेक
हो, 30 मिनट की वॉक हो
या एक घंटे की किताब
पढ़ने की रूटीन।
इस काम को शिदत से
करे
3.
सुबह
की शुरुआत खुद के
साथ (Morning Ritual):
दिन की शुरुआत
थोड़ा पहले उठकर
करें। कुछ लोग क्या करते
है, सुबह उठते
ही मोबाइल उठा
लेते है जो बहुत सी
ऊर्जा खींच लेता
है। इस समय का इस्तेमाल
मेडिटेशन, एक्सरसाइज, जर्नलिंग या
बस शांति से
बैठकर कॉफ़ी पीने
में कर सकते हैं। यह
आपको पूरे दिन
के लिए सकारात्मक
ऊर्जा देगा।
4.
डिजिटल
डिटॉक्स (Digital Detox):
आज के समय मे सबका
ज्यादा समय फ़ोन पर ही
निकलता है, कुछ लोग दिन
के दस से बारह घण्टे
फ़ोन इस्तेमाल करते
है। कुछ ट्रिक्स
से आप खुद को डिटॉक्स
कर सकते है जैसे कि
दिन में कुछ घंटे (खासकर
सोने से एक घंटा पहले)
फ़ोन को स्विच
ऑफ या साइलेंट
मोड में रख दें। अगर
आप अपना कीमती
समय बचाना चाहते
है, सोशल मीडिया
की स्क्रॉलिंग से
दूरी बनानी पड़ेगी।
5.
छोटे-छोटे पलों को
महत्व दें (Value the Micro-Moments): ज़िन्दगी छोटे-छोटे
पलों से बनकर ही बड़ी
होती है। हमे खुद को
खुश करने के लिए घंटों
का समय नहीं
चाहिए। बल्कि लंच
ब्रेक के 10 मिनट
में गहरी सांसें,
ऑफिस से घर जाते वक़्त
गाड़ी में अपना
पसंदीदा गाना या रात को
सोने से पहले
5 मिनट के लिए कोई कॉमेडी
वीडियो देखना। ये
छोटे-छोटे पल भी आपके
मूड को अच्छा
कर देंगे।
6.
एक
हॉबी को दोबारा जीवित
करें (Revive a Hobby):
हर इंसान की
कोई ना कोई एक हॉबी
जरूर होती है
, फिर वो चाहे लिखना, गिटार
बजाना हो, और भी बहुत
सारी हो सकती है। अब
समय आ चूका है, वह
गिटार जो धूल खा रहा
था, या डांस क्लास जॉइन
करने का सपना था उनको
पूरा करने का।
हफ्ते में एक बार भी
अगर आप अपनी पसंद का
काम करेंगे, तो
यह आपके लिए
थेरेपी का काम करेगा।
7.
प्रकृति
से जुड़ें (Connect with Nature): जब भी
प्रकृति से जुड़ने
का मौका मिले
उसे खोये ना।
पार्क में टहलना,
बगीचे में पौधों
को पानी देना,
या बस किसी हरे-भरे
मैदान में बैठ जाना। प्रकृति
के साथ समय बिताना सबसे
शक्तिशाली तनाव-निवारक
है।
8.
मदद
माँगने में संकोच न
करें (Delegate and Ask
for Help): इस बात को
समझे आप शक्तिमान
नहीं हो। आप सब
कुछ नहीं कर सकते जैसे
कि घर के काम, ऑफिस
के कुछ कार्य,
या बच्चों की
ज़िम्मेदारी। अगर अकेले
करते रहोगे खुद
के लिए दिक्कत
खड़ी कर लोगे,
पने पार्टनर, परिवार
या दोस्तों की
सहायता जरूर ले इससे उनको
भी अच्छा लगेगा।
निष्कर्ष:
आजकल 'बिजी' होना आज की दुनिया में एक 'बैज' की तरह बना लिया है, जिसे वो गर्व से पहनते हैं। लेकिन यह जानना जरूरी है कि 'बिजी' और 'प्रोडक्टिव' के बीच अंतर होता है। बिना रुके काम करते जाना बिजीनेस है, लेकिन सही तरीके से प्लान करके, आराम करके और अपनी ऊर्जा को बचाकर काम करना प्रोडक्टिविटी है।
अपने लिए
समय निकालना कोई
लक्ज़री नहीं, बल्कि
एक ज़रूरत है।
यह आत्म-करुणा
(Self-Compassion) का प्रतीक है।
जब आप खुद को प्राथमिकता
देंगे, तभी आप एक बेहतर
पेशेवर, बेहतर पार्टनर,
बेहतर माता-पिता
और बेहतर इंसान
बन पाएँगे।
तो अब से, अपनी टू-डू लिस्ट में सबसे ऊपर 'खुद' का नाम लिखें। क्योंकि आपकी ख़ुशी और सेहत ही वह नींव है, जिस पर आपके सफल और सार्थक जीवन की इमारत खड़ी है। इस भागती हुई ज़िंदगी की दौड़ में, कभी-कभी रुक जाइए, सांस लीजिए, और खुद से पूछिए – "क्या सच में यह सब करना ज़रूरी है, या मैं सिर्फ दौड़ता जा रहा हूँ?"
आपकी ज़िंदगी
आपकी है। इसे सिर्फ 'बिजी'
बनाकर न जिएं, इसे 'ब्यूटीफुल'
और 'बैलेंस्ड' बनाएं।
Comments
Post a Comment
If you are trouble, let me know so we can discuss it.