Ground of life (ज़िंदगी का मैदान)
Ground of life (ज़िंदगी का मैदान)
मैदान वो जगह होती है जँहा कोई खेल खेला जाता है, वह खेल कोई भी हो सकता है जैसे क्रिकेट,
हॉकी, टेनिस और अन्य! हर एक खेल को खेलने के लिए अलग
से मैदान होते है,जैसे क्रिकेट के
लिए गोल मैदान, फुटबॉल, टेनिस, हॉकी और भी बहुत से खेलो के लिए चौकोर मैदान होते है! इन सब
से अलग एक और खेल है जिसको डायमंड के आकार के मैदान मे खेला जाता है, जिसको हम बेस-बॉल के नाम से जानते है! भारत मे
इस खेल को अभी कम खेला जाता है, परंतु धीरे-धीरे
यह खेल भारत मे भी प्रचलित हो रहा है! मैदान के साथ-साथ इन खेलो मे खेलने वाले खिलाड़िओ की संख्या भी अलग अलग होती
है! जैसे कई खेलो मे 11 (क्रिकेट, हॉकी), 2 या 4 (टेनिस), और खेलो मे संख्या अलग-अलग होती है!
इन सब खेलो, मैदानों और खिलाड़िओ की संख्या के अलावा
भी एक और मैदान है,
जो सिर्फ और सिर्फ आपका है, वो है आपकी ज़िंदगी का मैदान, जँहा खेलने वाले भी आप, खिलाने वाले भी आप! नियन बनाने वाले भी
आप, और उनको तोड़ने वाले भी आप! जीतने
वाले भी आप, और हारने वाले भी आप! इस मैदान पर
नतीजे जैसा आपने
खेला उसके मुताबिक मिलते है. अगर
अच्छा खेलोगे तो अच्छे नतीजे, अगर बुरा
खेलोगे तो बुरे नतीजे! ज़िंदगी के मैदान
पर जो नतीजे निकलते है, उनमे कोई
भेद-भाव नहीं होता!
ज़िंदगी का मैदान मे हम तभी तक खेल सकते
है, जब तक हमारे पास यह शरीर है!
इसलिए इस मैदान की जिम्मेदारी भी हमारी है! इस शरीर को हम अच्छे से रखेंगे, हर-रोज एक्सरसाइज करंगे,सैर करेंगे, और अच्छा खायेंगे, तभी यह शरीर तंदरुस्त रह सकता है, और हम लंबे समय तक इस मैदान मे खेल सकते
है! जितना लंबे
समय तक खेलेंगे हमारे जीतने के
अवसर भी बढ़ते रहेंगे!
क्रिकेट के मैदान मे एक कोच होता है, जो मैदान के बाहर से सीखता है, जैसे किस बॉल को रोकना है, किस बॉल पर शॉट मारना है, सिर स्थिर होना चाहिए और बहुत सी बाते, जो मैदान मे बैटिंग करते समय बहुत काम
आयंगी! एक बार जब मैच शुरू हो गया, और हमे
बैटिंग करने मैदान पर जाना है, अब उसका
इम्तेहान होगा जो हमने कोच ने सीखा था! अब हर बॉल पर फैसला लेने वाले उस मैदान पर
हम ही हो, किस बॉल को छोड़ना है, और किस पास शॉट मारना है, अगर हमने अच्छे से सीखा होगा, तब हमारे फैसले भी अच्छे होंगे, वरना नतीजे उसके विपरीत होंगे! अगर जब फैसला हमारा था,अब नतीजा भी तो हमारा ही होगा! अब देखने
वाली बात यह है की हमारी ज़िंदगी के मैदान मे कोच भी हम, सिखने वाले भी हम,फैसला लेने वाले भी हम, और नतीजा भुगतने वाले भी हम!
अगर हम एक क्लास की बात करे, एक टीचर जो सबको एक जैसा पढ़ाता है, उसी को पढ़कर कुछ बच्चो के बहुत अच्छे
नंबर आते है, और कुछ फ़ैल भी हो जाते है! टीचर
ने तो बच्चो के साथ किसी भी तरह का भेद-भाव नहीं किया था! जो कुछ बच्चे फ़ैल हो गए
उसमे टीचर का क्या दोष? इसी तरह
अगर हमारी ज़िंदगी हमे कुछ सीखना चाहती है, और हम ही
नहीं सीख रहे तो इसमें ज़िंदगी या परमात्मा का क्या दोष? हमारी ज़िंदगी मे परेशानियों की वजह हम
खुद ही है. अगर कोई हमारे पास आकर बैठ रहा है, कुछ समय तक उसकी बात सुनो! जब आपको लगे की बात जरूरत से ज्यादा हो
रही और अब आपके समय का नुकसान होने लग गया है, आपको सीधा कहना पड़ेगा की मुझे भी काम करना है! अगर तू चाहे हम कल
दुबारा इस बारे मे बात कर लेंगे, पर अभी
मुझे काम करना है! इससे हम अपना और सामने वाले दोनों का फायदा कर रहे है!
हमे इस ज़िंदगी के मैदान मे उतर कर अपनी अच्छी तैयारी करनी होगी, वरना दर्शको को मैदान मे देखने के अलावा और कुछ नहीं मिलता! ये हमारी ज़िंदगी का मैदान है, हमारा जो दिल होगा हम वो खेलेंगे और हम सबको ही पता होता है की हम किस खेल मे अच्छे है, जैसे कुछ लिखने मे, बोलने मे, भागने मे, गाने मे और भी अन्य चीज़ो मे! जिस खेल मे हम अच्छे है, अगर हम उसी खेल को खेले हमारे जीतने की संभवना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है! अगर हमारे अंदर जो चीज़ परमात्मा ने नहीं दी, उसके पीछे भाग रहे है, और जो दिया हुआ है उसकी तरफ ध्यान भी नहीं दे रहे! जो हमे परमात्मा ने दिया है, अगर उसी को पहचान करके उसी तरफ ध्यान लगायेंगे हमे जीतने से कोई नहीं रोक सकता, और एक दिन हमे इस मैदान मे सफलता जरूर मिलेगी!
नोट: हमारी ज़िंदगी के फैसले कोई दूसरा
क्यों लेगा? उसको क्या हक़ बनता है? हमे खुद से कहना पड़ेगा इस मैदान पर क्या
होना चाहिए उसका फैसला मै लूंगा, कोई और
मेरी ज़िंदगी का फैसला नहीं ले सकता, जो मेरा
दिल होगा वो खेल खेलूंगा और जान लगा कर जीतने की कोशिश करूँगा!
In English
Ground of life
Ground is the place where a game
is played, that sport can be any such as cricket, hockey, tennis and others!
There are separate grounds for playing each sport, such as round fields for
cricket, square grounds for football, tennis, hockey and many more! Apart from
all this, there is another game which is played on a diamond shaped field,
which we know as Base-ball! In India this game is played less now, but slowly
this game is becoming popular in India too! Along with the field, the number of
players playing in these games is also different! Like 11 (cricket, hockey), 2
or 4 (tennis) in many sports, and the number varies in sports!
Play all this, apart from the
number of grounds and players, there is another ground, which is only and only
yours, that is the ground of your life, where you play, you feed too! You are
the ones who make the rules, and you are the ones who break them! You are the
winner, and you are the loser! The results on this ground are according to the
way you played. Good results if you play well, bad results if you play bad!
There is no discrimination in the results that come out on the field of life!
We can play in the field of life
only as long as we have this body! That's why the responsibility of this ground
is also ours! We will keep this body well, exercise every day, walk, and eat
well, only then this body can remain healthy, and we can play in this ground
for a long time! The longer we play, the more our chances of winning will
increase!
There is a coach in the cricket
field, who learns from outside the field, such as which ball to stop, which
ball to hit, the head should be stable and many more things, which will be very
useful while batting on the field! Once the match has started, and we have to
go out to bat, it will be a test of what we learned from the coach! Now we are
on that ground to decide on every ball, which ball to leave, and which shot to shoot,
If we have learned well, then our decisions will also be good, otherwise the
results will be opposite! If when the decision was ours, now the result will be
ours too! Now the thing to be seen is that we are the coaches in the field of
our life, we are also the learners, we are also the decision-makers, and we are
also the ones who suffer the consequences!
If we talk about a class, a
teacher who teaches everyone the same, some children get very good marks after
studying it, and some even fail! The teacher did not discriminate in any way
with the children. What is the teacher's fault in whatever children have
failed? Similarly, if our life wants us to learn something, and we are not
learning, then what is the fault of life or God in this? We ourselves are the
cause of troubles in our life. If someone is sitting next to us, listen to him
for a while! When you feel that the matter is getting more than necessary and
now your time has started getting wasted, you have to say straight that I have
to work too! We'll talk about it again tomorrow if you want, but I've got work
to do! By this we are benefiting both ourselves and others.
We have to prepare well by
getting into the field of this life, otherwise the audience gets nothing but to
see them in the field! This is the ground of our life, we will play whatever
heart we have and we all know in which game we are good, like in writing,
speaking, running, singing and many other things. The game we are good at, if
we play the same game, our chances of winning are greatly increased! If we are
running after what God has not given in us, and are not even paying attention
to what has been given! Whatever God has given us, if we recognize that and
concentrate on that side, no one can stop us from winning, and one day we will
definitely get success in this field!
Note: Why would someone else make decisions about our lives? What right does he have? We have to say to ourselves that I will decide what should happen on this ground, no one else can decide my life, I will play whatever is my heart and I will try my best to win!


Positive writing; It is what it is until itsnt’
ReplyDelete