Apology (माफ़ी )

Apology (माफ़ी)

माफ़ी एक दमदार  हथियार है, परन्तु बार-बार इस्तेमाल से इसकी धार खराब हो जाती है. By सचिन कानिया 


 एक इंसान अपनी ज़िंदगी मे बहुत सारी गलतियां करता है, उनमे से एक गलती मुझ से भी हुई है, कि जो मैंने नया ब्लॉग लिखने मे इतना ज्यादा समय लगा दिया! मैं इस बात को लेकर शर्मिंदा हूँ, और अपनी इस गलती के लिए आपसे हाथ जोड़ कर माफ़ी मांगता हूँ, और आशा करता हूँ, आप मुझे माफ़ कर देंगे! मै इस बात का ध्यान रखूँगा और कोशिश करूँगा की ऐसी गलती मुझ से दुबारा ना हो!

हम सभी अपने दिनभर की जिंदगी मे माफ़ी शब्द का इस्तेमाल बहुत बार करते है! उसकी एक बड़ी वजह यह है की हमे लगता है की हमसे कोई गलती हो गयी है, और हमारी गलती की वजह से सामने वाले को असुविधा हुई है. इसलिए हम उनसे कहते है की मेरी वजह से आपको जो तकलीफ हुई, उसके लिए कृय्पा करके मुझ माफ़ कर दीजिये। जैसे जब हम रास्ते पर चल रहे होते है, और हमसे किसी को अचानक धक्क्क लग जाता है, और वह इंसान नीचे जमीन पर गिर जाता है, आप उसको उठाते है, और बोलते है माफ़ कीजिये, गलती से धक्का लग गया!

 माफ़ी मांगने से कोई भी कभी भी बड़ा या छोटा नहीं होता, हर किसी को माफ़ी का अधिकार है, तब तक उसने ऐसा कोई काम किया हो जो की माफ़ी के लायक ही हो, और जिसको माफ़ किया जा सके! रिश्तो मे अगर गलती होने पर माफ़ी मांग ली जाये, तब रिश्ते भी अच्छे रहते और रिश्तो मे होने वाली बेवजह की लडाइयों से भी बचा जा सकता है! 

किसी से अगर कुछ गलती हो गयी है, और आपसे उस गलती के लिए माफ़ी मांगने के लिए आता है, तब आप कुछ बातो पर ध्यान देकर समझ सकते है, कि यह दिल से माफ़ी मांग रहा है या सिर्फ दिखावे के लिए तकि वह किसी भी होने वाले नुकसान से खुद को बचा सके!

 

  1. गलती स्वीकार करना  2. गलती की वजह बताना 3. माफ़ी के बाद उनके व्यवहार में बदलाव

1.    गलती स्वीकार करना: अगर किसी से कोई भी छोटी सी या बड़ी गलती हो जाये, उसे अपनी गलती मानने मे बहुत ज्यादा हिम्मत की जरूरत होती है, क्यूंकि उसे लगता है मुझसे गलती हो गयी, और समाने वाला मेरे बारे मे पता नहीं क्या-क्या सोच रहा होगा, और इसी डर से बहुत से लोग अपनी गलती नहीं मानते! अगर कोई आपके पास आकर हिम्मत करके अपनी गलती को स्वीकार कर रहा है, और अपनी गलती के लिए माफ़ी भी मांग रहा है! तब आपको भी हिम्मत दिखानी है, उसे माफ़ करने की अगर वह दिल से माफ़ी मांग रहा हो! अगर वह गलती करता और ना बताता तब भी आप उसका कुछ नहीं कर सकते थे!

2.    गलती की वजह बताना: अगर कोई गलती करके आपसे माफ़ी मांगने के लिए आता है, और हर कोई अपनी गलती पर कहानी सुनाता है, की इस वजह से ऐसा हुआ, बहाने बनाने लगता है! वह अपनी गलती की वजह बताने आया है, आपको उसकी बात एक बार जरुर सुननी चाहिए! आपको उसकी बातो से ही पता लग जायेगा की वह सच बोल रहा है या झूठ! गलती की वजह जानना बहुत जरूरी है, तभी आप अपने जीवन मे बहुत आगे बढ़ सकते हो! गलतियों की वजह जानकर और उन गलतियों मे सुधार करके!

3.    माफ़ी के बाद उनके व्यवहार में बदलाव: अब यह देखने वाली बात है, जिसने गलती की थी उसने अपनी गलती मान भी ली, और उससे गलती होने की वजह भी बता दी! अब जो सबसे महत्वपूर्ण बात देखने की है की इन सब बातो के बाद उसके व्यवहार मे कुछ बदलाव आया या वह अभी भी पहले की तरह ही व्यवहार कर रहा है!

अगर हम इस बात को ऐसे समझने की कोशिश करे कि आपके दोस्त आपका दोस्त आया, और बोला की पिता जी की तबियत बहुत खराब है, और मेरे पास दवाई के लिए भी पैसे नहीं है, किसी ने मेरे पैसे देने है,और मिलते ही तेरे पैसे वापिस कर दूंगा! आप भी सोचते हो दोस्त है, और मुसीबत मे मदद मांग रहा है! आप भी किसी से उधार लेकर उसकी सहायता कर देते हो! कुछ दिन बाद जब आप अपने दोस्त को फ़ोन करते हो, पहले तो वह फ़ोन हे नहीं उठाता, कई बार करने पर उठाता है, और कहता है की बहुत परेशान हूँ, आप कहते हो की जो पैसे थे, सामने वाला कहता है की इस बार माफ़ कर दे कुछ दिन मे करता हूँ, अभी कोई जुगाड़ नहीं हो पाया! आप भी सोचते हो की दोस्त परेशान है, आप कुछ दिन फिर से फ़ोन करते है, उसका तब भी वोही बहाना होता है, अब कुछ दिन आपको भी समझ जाता है, वो सिर्फ आपको पागल बना रहा है बार-बार माफ़ी मांग कर, उसके दिल मे नहीं है पैसे वापिस करने की! अगर वह सच मे पैसे वापिस करना चाहता तब वह कहता अभी मेरे पास थोड़े हुए है, ये ले लो और बाकी भी जल्दी हे लोटा दूंगा!

माफ़ी मांगने के कुछ फायदे

अगर आपसे कोई गलती जाने-अनजाने मे हो जाये, और आप उसके लिए माफ़ी मांग लेते है उसके बहुत फायदे है!

  1. आत्म-जागरूकता 
  2. तनाव से राहत 
  3. सकारात्मक नतीजे 
  4. व्यक्तिगत जिम्मेदारी स्वीकारना 
  5. संबंधों में सुधा

1.     आत्म-जागरूकता: गलती हर किसी से होती है, पर जब आप अपनी की हुई गलती के बारे मे सोचते हो, तब आप मे आत्म-जागरूकता आती है! आप खुद को सोचने पर मजबूर करते हो, कि एक बार तो यह गलती हो गयी, जिसकी वजह से बहुत नुकसान हो गया, पर अब यह गलती दुबारा नहीं करनी और पूरा ध्यान लगा कर काम करना है! जब भी आप कोई काम पूरे दिल से और ध्यान लगाकर करते है, आपको उस काम मे सफलता जरुर मिलती है!

 

2.       तनाव से राहत: जब भी आपसे कोई गलती होती है, और आप उसी के बारे मे सोचते रहते है, और सोचने से आपको लगने लगता है की मेरी गलती बहुत बड़ी है, अगर किसी को पता लग गया तो क्या होगा! जिसकी वजह से आप मन ही मन मे खुद पर इतना तनाव बना लेते है,और उस तनाव की वजह से आपका मानसिक संतुलन भी खराब हो सकता है! इससे अच्छा यह होगा की जो गलती हो गयी उसके बारे मे बात करे और अपनी गलती को मान कर सामने वाले को बोले की मुझ से गलती हो गयी आप मुझे माफ़ कर दीजिये! वरना आपका सारा समय तनाव मे जाता जिसकी वजह से आपको depression, anxity जैसी समस्याए भी हो सकती है!


3.       सकारात्मक नतीजे: गलती करके छुपाने से बहुत नुकसान हो सकता है, जिसकी वजह से नतीजे आपके विपरीत भी जा सकते है, अगर आप अपनी की हुई गलती को दोस्तों के साथ बाँट लोगे! वह आपको अच्छी सलाह देंगे और आपका काम करने मे साथ भी देंगे, जिसकी वजह से आपको अच्छे और सकारात्मक नतीजे मिलगे! जिससे आपकी ज़िन्दगी आने वाली बहुत मुसीबते सबके साथ से हल हो सकती है!


4.       व्यक्तिगत जिम्मेदारी स्वीकारना: अगर आप कोई काम कर रहे है, और आपसे गलती हो जाती है, आपको तभी पता लग जाता है की ये गलती मेरे से हुई, और मुझे जल्द से जल्द इसका कोई हल निकलना होगी! ताकि की  समस्या को जल्दी से ठीक किया जाये और काम को आगे बढ़ाया जाये! जब आपको पता होता है की इस काम की जिम्मेवारी आपकी है तब आप गलती होने पर जल्द से माफ़ी मांग कर अपना काम दुबारा से कर सकते है, वरना बैठ कर यही सोचते रहेंगे की अब क्या करू? सबसे अच्छा यही होगा, आप अपनी  गलती की जिम्मेवारी ले और माफ़ी मांग कर काम शुरू करे!


5.       संबंधों में सुधार: रिश्तो मे अक्सर गलतिया होती ही रहती है, कभी छोटी और कभी बड़ी भी हो जाती है! कई बार ऐसा होता है छोटी सी गलती थी जिसके बारे मे कोई सोच भी नहीं सकता की वो इतनी बड़ी है! सामने वाले ने सोच लिया की इसने ऐसा क्यों नहीं किया और अपक पता भी नहीं! जो बात एक सॉरी से खत्म हो सकती थी आज उसकी वजह से पंचायत मे बैठना पद रहा है! रिश्तो की डोर बहुत नाजुक होती है, इसलिए इसको बचा कर रखना चाहिए, ताकि आपके परिवार और जीवन मे बहुत सारी खुशिया आए!

माफ़ी मांगने के कुछ नुकसान

अगर माफ़ी मांगने के फायदे है, पर जरूरत से ज्यादा माफ़ी मांगने से कुछ नुकसान भी जरूर है!

  1. सम्मान खो देना 
  2. माफ़ी के प्रभाव को कम करता है!
  3. यह परेशान करने वाला है
  4. आत्मसम्मान को कम कर सकता है

1.  सम्मान खो देना: अगर हम एक ही गलती को बार-बार दोहराते रहेंगे, और उसकी वजह से बार-बार माफ़ी मांगते रहेंगे! इससे हम अपना सम्मान दुसरो की नजरो मे खो सकते हो. उनको हर बार ऐसा लगेगा की ये जान-बूझ  कर एक ही गलती को करता है और माफ़ी मांगने जाता है! कोई भी हमे ज्यादा मोके नहीं देगा की आप अपनी गलती को सुधार लो! हम सब लोग इस बात को भली-भांति जानते है  कि हम उसको सम्मान नहीं देते जो एक ही गलती को बार-बार करता है, और उसमे  सुधार बिल्कुल भी नहीं दिखाई देता!

2. माफ़ी के प्रभाव को कम करता हैं: जब भी हम गलतिया करते रहंगे और एक ही गलती को दोहराते रहेंगे, तब जो भविष्य मे हम माफ़ी मांगोगे उसका प्रभाव कम और कम होता जायेगा! लोगो का हमारे ऊपर से विश्वास कम होने लग जायेगा, और जब विश्वास ही कम हो गया लोग आपको शक की नजरो से देखंगे और आपको इगनोर करना शुरू कर देंगे!

3. यह परेशान करने वाला है:   जब भी हमसे गलती हुई हम चुप-चाप बैठ कर सोचने लग गये और वोही गलती हमको बार-बार परेशान करेगी! अगर कोई हमारे पास एक ही गलती को बार-बार लेकर आता रहेगा हम भी उससे बहुत ज्यादा परेशान हो जायंगे! इसलिए आप गलती करिए उससे कुछ सीखिए की परेशान होकर दुसरो को भी परेशान करे!

4. आत्मसम्मान को कम कर सकता है: जो भी लोग हमारे साथ होते है, बहुत से इसी इंतजार मे होते है की कब हमसे गलती हो और हमे सबके सामने माफ़ी मांगनी पड़े! वो लोगो को जा-जा कर सुनायंगे की ये ऐसा है और वैसा है जिसकी वजह से आपके आत्मसम्मान पर गहरा असर पड़ेगा!

नोट: सीखने के गलतियां भी जरूरी है, जितनी कर सकते हो दिल खोल कर करो, पर ऐसी नहीं जिससे आपका फायदे से ज्यादा नुकसान कर दे! 

Comments

Post a Comment

If you are trouble, let me know so we can discuss it.

Popular posts from this blog

"Why is comparison the greatest enemy of our happiness?"

The Boomerang of Negativity

The Ripple Effect of Spreading Happiness