Freedom (आज़ादी)

हिंदी मे 

Freedom (आज़ादी)

ये एक बहुत छोटा शब्द है, पर इसके मायने बहुत ज्यादा है. आज कल जो तनाव वाला माहोल चल रहा है, उसमे सब आजाद ही ही तो होना चाहते है. जैसे की कुछ बच्चे पढाई से, कुछ लोग नोकरी के ज्यादा बोझ से, एक औरत घर मे होने वाले कलेश से, और भी बहुत सारे लोग है जो अलग-अलग चीजों से आज़ादी चाहते है. सब लोग आज़ादी चाहते पर खुद अपनी आज़ादी दूसरों के हाथो मे दे आते है.

हम भारतीय को आज़ादी का मत्लब पता है, क्युके हमे आज़ादी इतनी आसानी से नहीं मिली. हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियो ने अपना बलिदान दिया है. आज कल के लोगो को देश के बारे मे बात करता हुआ देखता हू, तो लगता है की आज़ादी इतनी आसानी से मिल गयी. हम आजाद तो हो गये अब हमे ये तो ख्याल रखना है की हम दुबारा किसी के गुलाम ना बन जाए.

ये ब्लॉग जंग से ली गयी आज़ादी की बात नहीं कर रहा, इसमें आपकी आज़ादी की बात कर रहा हू. आज़ादी आपकी हर रोज की आदतों से.  आदतों से आज़ादी, आपकी निजिता की आज़ादी, आपकी बात को कहने की आज़ादी, कितना आप दूसरों की सुनते है उन सब बातो की आज़ादी जो आपके पास आपकी होनी चहिये. जो सिर्फ और सिर्फ आपकी होनी चहिये.

एक उदहारण देता हू, आप जरुर बताना की ये इंसान आजाद है या गुलाम है अपनी आदतों का?

एक लड़का जिसे लगता है की वो आजाद है. सुबह से रात तक वही काम करता है जो उसे अच्छा लगता है. उसका हम time table देखते है. वो सुबह लेट उठता है, और उठते ही सबसे पहले अपने मोबाइल को उठाया और अपना सोशल मीडिया (Social Media) चलाना शुरू करता है. जब उसकी नजर घडी पे जाती है, देखता है की आधा घंटा लेट हो गया. भागता हुआ बाथरूम मे जाता है और जितना जल्दी हो सके तेयार होकर अपने दफ्तर की तरफ  भागता है. एक महंगी गाड़ी खरीदी है, जिसमे daily दफ्तर जाता है. क्यूंकि उसको दिखावा करना है की उसके पास महंगी से महंगी चीज़ उसके पास होनी चाहिए. दफ्तर का समय 9 बजे है, ये 9:30 पंहुच रहा है. दफ्तर के लोगो से मिल रहा है, अपनी तारीफ के पुल बांध रहा है की मेरे पास 5,000 की जैकेट है. मेरे पास इस ब्रांड के कपडे, जूते है, इस कंपनी का मोबाइल है, बोलता है सामने वाले को नीचा दिखाने के कभी समाने वाले के कपड़ो के कभी उसके जूतों के बारे मे. हमारे कपड़ो पा टैग है तुझे कभी टैग लगे कपड़ो मे देखना नहीं. हम हर रोज पार्टीज करते है, तुझे देखा नहीं. ये लड़का दिखावे का गुलाम हो गया इसको अच्छा लगता है. मै कहता हू ऐसे इंसान कभी भी आज़ाद नहीं हो सकते क्युकि सुबह से शाम तक इसके दिमाग मे दूसरों को नीचा दिखने की बाते चलती है. आप अपने दिमाग की जमीन पर जो उगाओगे वोही तो वंहा उगेगा. एक बात जो पुराने बुजुर्ग कहते थे और हम भी बचपन से सुनते आ रहे है “जैसा बोवोगे वैसा हे काटोगे”. अब समय का खेल देखो जिस इंसान से ये सब बाते बोलता था वो इंसान इस दिखावे की गुलामी से आजाद हो गया, क्यूंकि उसे पता था की इन सब चीजों से कोई बड़ा नहीं बनता. एक बात और कहते हु ये जो दिखावे वाले लोग अकसर उन्ही बाबो पास जाते है, जिनके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं होता. इन सब बातो के बाद वो अपनी बेंच पे पंहुचा अपना सिस्टम शुरू किया थोडा काम किया और 11:00 बजे उनकी सबके साथ चाय का समय हो गया उसके साथ साथ सिगरेट पीने. क्यंकि इंसान अपने जैसे लोगो को ढूंड ही लेता है. मेरी माता की ये मनपसंद लाइन्स है, जो मेरे बड़े भाई को अकसर सुनने को मिलती है की लांडे को खुंडा 100 कोस से मिलता है. चाय पीने के बाद 12:00 बेंच पे आया कुछ थोडा बहुत किया और 1:00 लंच का समय हो गया. समय से पहले 12:45 पे ही दफ्तर से निकल गया. घर पंहुचने के बाद फिर से खाने मे कमी निकलने लग गया. इस बन्दे को दिखावे की इतनी आदत हो गयी की उसके लिए ये किसी से भी लड़ जाता है. वापिस 2:15 पे आया और 5 बजे दफ्तर की छुटी हो गयी. शाम को दोस्तों को फ़ोन करेगा उनके साथ बैठ कर दारू पियेगा. पीने के बाद अपने दोस्तों से लडेगा और बोलगे की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे कुछ बोलने की. रात होगी और फिल्म देख कर सो जायेगा. आपको लगेगा की ये इंसान कितना बढ़िया है ये बंदा शारीरिक तौर से नहीं मानसिक तौर से गुलाम है. ये बन्दा कामचोरी, अहंकार, टेक्नोलॉजी (technology), धुमार्पान, दारू, सोशल मीडिया, दिखावे का और भी बहुत सारी चीजों का. अब आप ही फैसला करे की ये इंसान आजाद है या गुलाम है?

आजकल आप किसी को शारीरिक तौर पे नहीं गुलाम नहीं बना सकते. इसलिए ये बड़ी-बड़ी कम्पनीज वो लोगो को नौकरी पे रखती है. जो इंसानी आदतों के बारे मे पढ़ते है, उसपे खोज करते है. जैसे की बड़े-बड़े वैज्ञानिक, प्रोफेस्सोर्स, चिकित्सक को जो इंसानी आदतों को पे खोज करे ताकि तरीके निकाल सके आपको कैसे इतने लंबे समय तक अपनी बनायीं हुई दुनिया मे रख सके. इसका एक बहुत बढ़िया उदहारण है jio का सिम, मुझे लगता है अपमे से ज्यदातर लोगो के पास jio होगा. उन्होंने पहले सिम और एक दिन का डाटा देना शुरू किया. सब लोग lino मे लगे सिम लेने के लिए, बहुत से लोगो ने चोरी से लिए. जिन लोगो ने कभी नेट (net) नहीं चलाया थे फ्री मे सिम लेकर, अब उसके फ़ोन उन्ही फ़ोन मे चला जिनमे 4G था. उस से फ़ोन की सेल्स भी बढ़ गयी और जब सब लोगो को इसकी आदत हो गयी तब उन्होंने सिम के भी 100 रुपया सबसे ले लिया. उसके मुकाबले दुसरे सिम 10-10 रुपया मे बिक रही थी. उन्होंने किस तरह से आपको गुलाम बनाया आप समझ भी नहीं पाए. आपको लग रहा है आप आजाद हो पर आप नहीं हो.

एक और उदहारण देता हु, ये अपने अपनी जीवन मे भी देखा होगा. जो दोस्त आपका पीने वाला होता है, वो शुरुआत मे आपको अपने साथ लेकर जाएगा और आपको फ्री मे भी पिलाएगा.  आपको भी ये मजेदार लगेगा,  क्यूंकि आपको पीने को मिल रही है मुफ्त मे. अपने भी उसके साथ जाना शुरू कर दिया. कुछ दिन तो वो आपको पिलायगे क्यूंकि उसे आपको बस लत लगवानी है. जब आपको लत लग गयी आप हर रोज उसके पास जाने लग गये और दारू के लिए वो कुछ भी मांगे आप उसको दोगे चाए वो पैसा हो या कोई कीमती चीज़. आप अपने घर वाली या घर वालो से लड़ जाओगे परन्तु आप दारू के नशे को आसानी से नहीं छोड़ पाओगे. आप उसके नशे के गुलाम बन गये.

जो रिश्ते शुरुवात मे अच्छे लगते थे, वो होले-होले बुरे क्यों लगने लगते है. रिश्तो के शुरवाती दिन बहुत बढिया लगते है. जैसे एक नयी विहाई जोड़ी, या जिनकी सगाई हो चुकी हो. ये सिर्फ एक उदहारण है क्यूंकि मेरे साथ वालो की शादिया हो रही है. इसलिए दिमाग मे ये बात आई. आप दिन मे 24 घंटो मे से 18 घंटे बाते करते है. आप शारीरिक तौर से दूर है, परंतु दिमागी तौर पे उनके साथ ही हो. आप दोनों ने खुद के लिए कुछ सीमाए बनाई की आप इस समय फ़ोन मत करना, इस टाइम मिलना है. सब कुछ आप दोनों ने फिक्स कर लिया. अब कोई समस्या दिखाई नहीं देती, दोनों अपनी लाइफ मे खुश है. समस्या तब शुरू होती है, जब आप साथ रहने लगते हो. आप पहले कुछ दिन जैसे 5 या 10 दिन बाद मिलते थे, आपको बहुत ख़ुशी होती थी. अब सुबह उठते ही वोही शक्ल देखने को मिलती है. आप इस दुनिया के सबसे खुश इंसान महसूस करोगे. अब होले-होले जो सीमाए जो पहले फिक्स थी उनके बीच मे समस्या होगी आपको उनको साथ मे मिल कर फिक्स करना होगा. ये बात क्यूँ कही जाती है की लड़का-लड़की समझदार हुए तो जीवन खुश रहंगे इसका कहने का मत्लब है की वो अपनी सीमाए अपनी ख़ुशी से ताल-मेल बना कर सहमती कर रहे है. इसके उल्टा जो लोग इन सीमाओ मे ताल-मेल नहीं बनाते वो लड़ते हे रहते है. और आजकल के समय मे ये समस्या बहुत बड़ी हो गयी है कूके दो लोग आपस मे सहमति नहीं बना पा रहे. आपकी जिंदगी है, फैसला आपको करना है, आप बहुत समझदार है, मे ऐसी आपसे आशा करता हु.

Note: आपको अपनी जीवन मे होने वाली समस्यों से लड़े, उनके बस गुलाम बन कर न रह जाए. आपका जीवन बहुत कीमती है. जिंदगीभर किसी की गुलामी करने से अच्छा है, अपनी शर्तो पे जीना और हँसते हुए सब समस्यों का समाधान करना.

आपका जीवन खुशहाल रहे.

In English

Freedom

It is a very small word, but it means a lot. In the tense atmosphere that is going on today, everyone wants to be free. Like some children from studies, some people from the burden of job, a woman from the troubles in the house, and there are many more people who want freedom from different things. Everyone wants freedom, but they themselves give their freedom in the hands of others.

We Indians know the meaning of freedom, because we did not get freedom so easily. The freedom fighters of our country have sacrificed their lives. When I see the people of today talking about the country, it seems that freedom has been achieved so easily. We have become free, now we have to take care that we should not become slaves of anyone again.

This blog is not talking about the freedom gained from war, I am talking about your freedom in this. Freedom from your everyday habits. Freedom from habits, freedom of your privacy, freedom to speak your mind, how much you listen to others, freedom of all those things that you should have. Which should be only yours.

Let me give an example, you must tell whether this person is free or slave of his habits?

A boy who thinks he is free. From morning till night, he does what he likes. We see his time table. He wakes up late in the morning, and as soon as he wakes up, the first thing to do is pick up his mobile and start running his social media.When he looks at the clock, he sees that it is half an hour late. Runs to the bathroom and gets ready as soon as possible and runs towards his office. Bought an expensive car, in which daily goes to office. Because he has to pretend that he should have the most expensive thing with him. The office hours are at 9 o'clock, it is reaching 9:30. Meeting the people of the office, tying the bridge of his praise that I have a jacket worth Rs.5,000. I have clothes, shoes of this brand, mobile of this company, it talks about the clothes of the person in front, sometimes about his shoes. We have a tag on our clothes, you should never see it in the clothes that are tagged. We do parties everyday, haven't seen you. This boy has become a slave to appearances, it feels good. I say that such a person can never be free because from morning till evening the talk of looking down on others goes on in his mind. Whatever you grow on the land of your mind, it will grow there. One thing that the old elders used to say and we too have been hearing since childhood "As you sow, so will you reap". Now look at the game of time, the person to whom he used to speak all these things became free from the slavery of this pretense, because he knew that no one becomes bigger than all these things. I say one more thing, these people with pretentiousness often go to those fathers who have nothing to show. After all these things, he reached his bench, started his system, did some work and at 11:00 he had tea time with everyone, smoking cigarettes along with him. Because man only finds people like himself. This is my mother's favorite line, which my elder brother often gets to hear that lande ko khunda meets 100 kos. After drinking tea at 12:00 I came to the bench, did a little bit and at 1:00 it was time for lunch. He left the office before time at 12:45. After reaching home, there was a shortage of food again. This man has become so used to showing off that he fights with anyone for that. Came back at 2:15 and left for office at 5 pm. Will call friends in the evening and drink alcohol while sitting with them. After drinking, he will fight with his friends and say how dare you tell me something. It will be night and will sleep after watching the movie. You will feel that how wonderful this person is, this man is a slave not physically but mentally. He is a man of plagiarism, ego, technology, smoking, alcohol, social media, show off and many other things. Now you decide whether this person is free or a slave?

Nowadays, you cannot enslave anyone physically. That's why these big companies keep those people on the job. Those who read about human habits, search on them. Like, big scientists, professors, doctors who search on human habits so that they can find ways how can keep you in the world created by you for so long. A very good example of this is jio's sim, I think most of the people will have jio.They started giving the first sim and one day's data. To get free sims everyone's stands in long lines. People who had never used net (net) with free sim, now their phones run in those phones which had 4G. With that the sales of the phone also increased and when everyone got used to it, then they took 100 rupees for the SIM too. Compared to that, the second SIM was being sold for Rs.10-10. You could not even understand how he made you a slave. You feel that you are free but you are not?

Let me give another example, it must have been seen in my own life too. The friend who is your drinker, he will take you with him in the beginning and will also give you a drink for free. You will also find this fun, because you are getting to drink for free. Yours also started going with him. For some days he will make you drink because he just has to get addicted to you.When you got addicted, you started going to him every day and whatever he asked for alcohol, you would give it to him whether it was money or some valuable thing. You will fight with your family members or family members, but you will not be able to give up alcohol addiction easily. You have become a slave to his drugs.

The relationships which seemed good in the beginning, why do they start looking bad. The opening days of Rishto look very nice. Like a newly married couple, or those who have been engaged. This is just an example because people with me are getting married. That's why this thing came to my mind. You talk for 18 hours out of 24 hours in a day. You are physically away, but mentally with them. You both made some boundaries for yourself that you do not call at this time, you have to meet at this time.You both have fixed everything. Now no problem is visible, both are happy in their life. The problem starts when you start living together. You used to meet for the first few days like after 5 or 10 days, you used to be very happy. Now when you wake up in the morning, the same face is seen. You will feel like the happiest person in this world. Now there will be a problem between the holes which were fixed earlier, you will have to fix them together.Why is it said that if a boy and a girl become intelligent, then life will be happy, it means to say that they are agreeing their boundaries by making harmony with their happiness. On the contrary, those who do not harmonize in these boundaries, they keep fighting. And in today's time, this problem has become very big because two people are not able to agree with each other. It is your life, you have to decide, you are very intelligent, I hope so from you.

Note: You should fight with the problems happening in your life, don't just remain as a slave to them. Your life is very precious. It is better to live on your own terms than to be a slave to it and solve all the problems with a laugh.

May your life be happy.







Comments

  1. Such a solved solution to life...means Habits matter everything..It can make your life..or can play with your life..
    Thanks you sir for this amazing content

    ReplyDelete

Post a Comment

If you are trouble, let me know so we can discuss it.

Popular posts from this blog

"Why is comparison the greatest enemy of our happiness?"

The Boomerang of Negativity

The Ripple Effect of Spreading Happiness