Posts

Showing posts from June, 2025

"Why is comparison the greatest enemy of our happiness?"

Image
सभी पाठको का मेरा दिल से नमस्कार आप सभी के प्यार और सराहना के लिए दिल से शुक्रिया। रिश्तों को अच्छा और मजबूत बनाने के लिए समय लगता है, आप और मैं (हम) उसी रास्ते पर है। आज का जो विषय चर्चा के लिए लाया हूँ, वो बहुत ही दिलच्सप है। इस विषय के बारे मे सब लोग जानते है, क्यूंकि बचपन से ही हम इसका शिकार होते आ रहे है। "तुलना" सब इस शब्द को अच्छे से जानते है। कभी न कभी आप भी इसका शिकार जरूर हुए होंगे, या हररोज इसका शिकार हो रहे हो। "तुलना" को खुशियों का दुश्मन भी समझा जाता है। क्यूंकि जो है "उस पर नहीं, जो नहीं है उस" पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जाता है। आज हम इसी पर चर्चा करेंगे की "तुलना किस तरह हमारी खुशियों का गला घोट देती है "। आइये पहले देखते है, की सबसे ज्यादा तुलना कहाँ और किस वजह से होती है। सोशल मीडिया पर तुलना, पैसो के लिए तुलना, रिश्तेदारों से तुलना, शारीरक सुंदरता को लेकर तुलना, सफलता की तुलना,अच्छे   माता-पिता हों या नहीं की तुलना और जो अंत मे उम्र के हिसाब से तुलना। इन सभी तुलनाओं की वजह से बहुत लोग घुट-घुट कर जीते है, और कुछ लोग जो य...

Are you stuck in life? These 6 signs will tell you the truth!

Image
  सभी पाठको को दिल से नमस्कार आप सब के प्यार और सरहाना के लिए दिल से शुक्रिया। दुबारा मिलना हर बार एक सुखद एहसास देता है, आज हम दुबारा से मिल रहे है एक नए विषय के साथ। असल मे यह कोई विषय नहीं एक सवाल है, जो हम हररोज खुद से पूछते है कि "क्या मैं ज़िन्दगी मे ठहर गया हूँ"? अगर आप भी इस सवाल का जवाब चाहते है, तो इस ब्लॉग मे बताये गए बिन्दुओ को ध्यानपूर्वक पढ़े। इन बिन्दुओ को पढ़कर आपको वजह पता लग सकती है। जब तक आपको वजह नहीं पता आप उसमे सुधार भी नहीं कर पाओगे। जिस तरह डॉक्टर तब तक मरीज का इलाज नहीं करता, जब तक वजह का ना पता लगे। वह टेस्ट करवाता रहता है, जब तक पक्का ना हो बीमारी कि वजह क्या है और बीमारी पता लगते ही वह एक पल भी खराब नहीं करता और इलाज शुरू कर देता है। यह ब्लॉग भी आपकी सहयता के लिए है, आप वजह का पता करो और उसपे काम शुरू करो। को जब तक बीमारी का पता नहीं लगता वह इलाज नहीं कर पाता। वह तब तक टेस्ट करवाता है, जब तक पक्का न हो जाए कि बीमारी कि असली वजह क्या है। हम सब अपनी ज़िंदगी मे आगे बढ़ना चाहते है और वो हर मुकाम देखना चाहते है जो ख़ुशी से भरा हो । वह पल कुछ भी हो स...

विश्व धर्मों की दृष्टि में दान का महत्व

Image
सभी पाठको की मेरा सदर नमस्कार। सबसे पहले आप सबके प्यार और सरहाना के लिए दिल से शुक्रिया। आज की जो चर्चा का विषय है , वो बहुत ही दिलचस्प है " दान " । हम सब सुनते आये है की अगर इस दुनिया मे दान करेंगे तब उसका फल हमे स्वर्ग मे जरूर मिलेगा। बहुत सारे लोग मानते भी है की दान करने से उनके जीवन मे बहुत बदलाव आये है।   वो लोग जो बहुत परेशान रहा करते थे , वो लोग अब खुशहाल जीवन जीते है। इस ब्लॉग मे हम आज संसार मे अलग - अलग धर्मो के दानों के बारे मे और उनमे किस धर्म मे किस दान को बड़ा माना गया है , उसकी चर्चा करेंगे। " दान " समाज मे एकता और समरसता के लिए बहुत जरूरी है। क्यूंकि दूसरो की सहायता लेने और दूसरो की सहयता करने से ही संसार चलता आया है और चलता रहेगा। हिंदू धर्म मे दान को " पंचमहादान " कहा जाता है , जिसका अर्थ है सबसे " पुण्यकारी " । हिंदू धर्म पांच मुख्य दान है " गोदान ", " भूदान ...