Posts

Showing posts from January, 2026

Don't lose yourself just because you see others winning

Image
“दूसरों को जीतते हुए देखकर खुद मत हार जाना” ──────────────────────────────────── हम सब अपनी ज़िंदगी को एक दौड़ की तरह देखते है। जिसमे कुछ लोग हमसे आगे होते है, तो कभी हम किसी से आगे निकल जाते है। मगर सबसे ज्यादा दिक्कत तब आती है, जब हम दूसरों को सफल होता देखकर अपनी हिम्मत और हौसला खोने लगते है। यह ब्लॉग उन सभी लोगो के लिए है जो कभी-कभी ऐसा सोचते है कि "सब लोग मुझ से आगे निकल गए, और मैं आज भी यहीं खड़ा हूँ।" आज का युग खुद को दूसरों से बेहतर दिखाने का युग है। स्कूल से लेकर कॉलेज तक, नौकरी से लेकर बिज़नेस, शादी से लेकर सामाजिक जीवन तक हम हर जगह दूसरों से अपनी तुलना करते है। परंतु सोशल मीडिया ने इस चीज़ को और ज्यादा बढ़ावा दे दिया है। हम हररोज दूसरों की छुट्टियों, नई नौकरियों, शादियों, खरीदारी और उपलब्धियों के बारे में देखते हैं, और अक्सर अपनी ज़िंदगी से नाखुश हो जाते हैं। एक सच्चाई यह भी है की सोशल मीडिया पर जो चीज़ दिखाई देती है वह पूरी कहानी नहीं होती। लोग सोशल मीडिया पर अपने संघर्ष, असफलताएं और अपने दुःख सांझा नहीं करते। वे सिर्फ वही दिखाना पसंद करते है जो चमकदार और दिखने मे अच्छा लग...