Not every battle needs to be fought
हर लड़ाई लड़नी ज़रूरी नहीं होती हम सब अक्सर एक ही गलती को बार-बार दोहराते रहते हैं। क्यूंकि हम हर जगह, हर समय, और हर किसी के सामने इसी बात को साबित करने की कोशिश मे लगे रहता है कि हम सही हैं। लेकिन सच्चाई इससे अलग है हमारी जीत वही होती है जब हम सही लड़ाई चुनते है, बाकि जगह हम सिर्फ अपनी ऊर्जा, समय और मानसिक शांति ही खराब करते है। एक लाइन आप सबने सुनी होगी कि अपनी लड़ाइयाँ समझदारी से चुनो। यह ज़िन्दगी का वह नियम है जो ज़िन्दगी को आसान बनाता है। एक असली योद्धा वही है जो सही लड़ाई चुनता है। क्योंकि हर लड़ाई में उतरना मजबूती नहीं अनाड़ीपन होता है और सही लड़ाई लड़ने वाला खिलाडी होता है। —————————————————————— लड़ाई सिर्फ तलवार की नहीं, मन की भी होती है हम हररोज बहुत सारी लड़ाइयाँ लड़ते हैं जैसे कि : जब कोई मुश्किल बात पूछ ले, उस बात का सही जवाब देने की दूसरों की नजरो मे खुद को सही साबित करने की जब वहुत गुस्सा आये उसको शांत करने की सोशल मीडिया पर अनजान लोगो से बहस करने की रिश्तो को जीतने और बचाये रखने की ये सब लड़ाइयाँ तलवार से नहीं, मन से लड़नी पड़ती हैं। और कई बार इससे मन थक जाता है। ल...