Posts

Showing posts from October, 2025

No Civic Sense, No Common Sense Either

Image
  सिविक सेंस नहीं, कॉमन सेंस भी नहीं। हम सभी ने अपने जीवन में यह अनुभव  किया है। एक ट्रैफिक जाम में लम्बे टाइम तक फंसे रहते हैं, और बाद में पता चलता है कि इसकी वजह एक ड्राइवर था, जो अपनी कार को बीच सड़क पर खड़ा करके फ़ोन पर बात कर रहा था। यह भी हमने देखा है कि लोग साफ-सुथरे पार्क में जाते हैं, वहीं बैठकर खाते हैं और सारा कचरा वहीं छोड़ कर चले जाते हैं। वो इतनी भी जहमत नहीं उठाते कि पास के डस्टबिन में डाल दें। एक सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करना जो ऐसा लगता है जैसे किसी बदबूदार कमरे में आ गए हों, लोग दीवारों पर ही पेशाब करके चले जाते हैं। जब भी ऐसा देखते हैं, हमारे दिल से कुछ अपशब्द निकलते हैं, जो बहुत गुस्से से दिल से निकलते हैं कि लोगों को थोड़ी भी तमीज नहीं है यानी "लोगों में सिविक सेंस ही नहीं है।" लेकिन अगर आप इस चीज़ को रुककर थोड़ा गौर से देखने की कोशिश करें, तब एहसास होता है कि जैसा हम देख रहे हैं ये उससे भी गहरा है। यह सिर्फ सिविक सेंस की कमी नहीं है, एक देश के नागरिक के रूप में हमारे कर्तव्यों की सीखी हुई समझ भी है। यह कॉमन सेंस — यह पूरी तरह से बुनियादी मूल्यों की विफलता...