Posts

Showing posts from December, 2025

Stop Complaining: They Are Mirrors That Give You a Chance to Change Yourself

Image
शिकायतें खत्म करो: वो आईना हैं जो तुम्हें बदलने का मौका देते हैं हमारी ज़िंदगी शिकायतों से भरी पड़ी है। जो सुबह उठते ही शुरू हो जाती है जैसे "ये अलार्म इतनी जल्दी क्यों बज जाता है" फिर "रास्ते मे इतना जाम क्यों है?, फिर ऑफिस मे "बॉस ने इतना काम दे दिया", "आज इतनी तारीख हो गयी सैलरी अभी तक नहीं आयी", "ये सरकार कुछ नहीं करती", "मेरी तो किस्मत ही खराब है", "लोगो को बहुत आसानी से मिल जाता है मुझे क्यों नहीं मिलता" और सोने तक यह सिलसिला चलता रहता है। पर क्या अपने सोचने की कोशिश कि आपकी सब शिकायते जा कहाँ जा रही है? क्या हवा मे गुम हो जाती है? या फिर किसी ऐसे के पास पंहुचती है जो हमारी मदद कर सके? सच तो ये है कि हमारी ज्यादातर शिकायतें एक खाली कुएँ में फेंके गए पत्थर की तरह हैं। बस कुछ पल की आवाज़ होती है और फिर सब शांत हो जाता है। उस आवाज़ से सिर्फ हमारा ही मानसिक संतुलन खराब होता है। दिमाग बुरे और दूसरो के लिए गलत विचारों से भर जाता है। कोई अच्छा करने कि कोशिश भी करें उसमे भी बुरा ही दिखता है, वजह हमने इतनी शिकायते जो की है। ───...

A magic solution to end the problem once and for all.

Image
एक बार में समस्या हमेशा के लिए खत्म करने का जादू ──────────────────────────────────── हम सभी का जीवन कुछ छोटी और कुछ बड़ी समस्याओं से बना है, कुछ पल ख़ुशी के भी आते है। अगर देखे कुछ समस्याएं इतनी बड़ी होती है की रात भर करवटे बदलने मे निकल जाती है। क्या कभी अपने इस बात पर गौर की है कि सभी समस्याएं एक ही चक्र मे घूमती रहती हैं? हम उनसे लड़ते है, थक जाते है, थोड़ा आराम करते है और फिर से वही लड़ाई शुरू करते है। इन सब चीज़ो से एक सवाल उठता है कि क्या समस्या बाहर है, या हमारे ही देखने मे कमी है? आज के ब्लॉग मे हम यही सब सीखने की कोशिश करेंगे कि समस्या क्या है? उसमें सुधर कैसे किया जाये? और उसको देखने का नजरिया कैसे बदला जाये? ──────────────────────────────────── कहानी एक साधु की एक समय की बात है एक गांव मे बहुत भयंकर सूखा पड़ गया। जिस भी जगह से पानी मिल सकता था सब सुख चुके थे। सभी गांव वाले पानी के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे थे। गांव मे एक बुजुर्ग साधु था वह बोला कि "पहाड़ी के ऊपर एक जादुई कुआं है। उसका पानी पीने से सारी प्यास हमेशा के लिए मिट जाती है। साथ ही साधु ने एक शर्त भी बताई की वहां स...