रोज़ सीखें, रोज़ बढ़ें: आपके दिन से मिलने वाले 6 जीवन-पाठ
पाठकों को मेरा सादर नमस्कार। आज के ब्लॉग मे हम चर्चा करेंगे की हम अपने आज के दिन से क्या-क्या सीख सकते है। वह दिन जो पल-पल करता हुआ हमारी आँखों के सामने से गुजर रहा है। बड़ी हैरानी की बात है कि हम इसे रोक भी नहीं सकते। हम इस ब्लॉग से ये भी सीखने की कोशिश करेंगे कि दिन मे किया गया एक छोटा सा बदलाव सफलता के नए रास्ते खोल सकता है। जब से हमने इस धरती पर जन्म लिया, हमने हजारो दिन देख लिए। उनमे से कुछ अच्छे थे और कुछ बुरे, कुछ खुशी के थे और कुछ गम के। कुछ दिनों को याद करके मुस्कुरा लेते है, कुछ को याद करके दिल ही दिल मे रो लेते है। दोस्तों के साथ बैठे हुए याद कर लेते है कि उनसे मुलाकात कैसे हुई थी और भी बहुत सारी बाते। हज़ारो दिन इस धरती पर गुजार देने के बाद अब समय आ गया है कुछ पल रुकने का और विचार करने का। देखने का कि हम ज़िन्दगी मे किस तरफ जा रहे है। अगर गलत जा रहे है तो सही रास्ता ढूंढ़ने का। वरना ऐसा होगा कि एक दिन बस अचनाक से ना अगला पल आएगा और ना ही अगला दिन। ये कहा जाता है कि जिस जगह से कुछ भी सीखने को मिले वो सीख लेना चाहिए। आज हम अपने दिन के क्या सीख सक...